प्रियंका चोपड़ा ने डॉग डायना को पहनाई अपनी जैसी सेम ड्रेस,दोनों के वाइट टाइगर लुक ने लूटी वाहवाही

Summary :

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना गजब का जादू चलाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना गजब का जादू चलाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। फिलहाल प्रियंका अपनी अगली फिल्म द व्हाइट टाइगर को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म की सफलता को वह खूब अच्छे से एन्जॉय भी कर रही हैं। साथ ही प्रियंका अपनी फिल्म का लगातार प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। 
एक्ट्रेस ने अपने डॉगी के साथ शेयर की तस्वीर 
इतना ज्यादा बिजी शेड्यूल होने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस दौरान प्रियंका ने हाल ही में अपने पेट डॉग डायना के साथ एक बेहद ही क्यूट फोटो शेयर की है,जिसमें वो और उनका डॉगी एक जैसे ऑउटफिट के प्रिंट में दिखाई दे रहे हैं। 
बता दें प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। अभिनेत्री की इस फोटो में आप देख सकते हैं वो और उनके डॉगी दोनों ने व्हाइट टाइगर प्रिंट के ऑउटफिट पहना हुआ है। वैसे प्रियंका और डायना की इस क्यूट सी तस्वीर को बहुत पसंद भी किया जा रहा है। फोटो को शेयर करके प्रियंका ने इसके कैप्शन में लिखा है,व्हाइट टाइगर और उसका बच्चा।  इसी के साथ उन्होंने अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का हैशटैग रखा।

वहीं प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होंने हाई नेक लांग ड्रेस पहनी हुई है,जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। प्रियंका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारें भी अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं।
प्रियंका की अगली फिल्में…
बता दें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर बीती 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है। वहीं प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अदाकारा के पास मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू जैसी फिल्में रिलीज होनी है। 

Desk Team