आमिर खान के बेटे Junaid Khan के साथ Romance करती नज़र आएंगी Sai Pallavi, अनाउंस हुआ फिल्म का नाम?

Summary :

Junaid Khan: नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट Ramayana में देवी सीता का किरदार निभा रहीं साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, साई पल्लवी को एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म के लिए साइन किया गया है, जिसमें उनके साथ आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) नज़र आएंगे। इस फिल्म से साई पल्लवी हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली है। क्या है फिल्म का नाम? जुलाई 2024 में जब इस प्रोजेक्ट को ऑफिशियली अनाउंस किया तब इसका नाम ‘एक दिन’ रखा गया था। अब…

sai pallavi

Junaid Khan: नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट Ramayana में देवी सीता का किरदार निभा रहीं साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, साई पल्लवी को एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म के लिए साइन किया गया है, जिसमें उनके साथ आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) नज़र आएंगे। इस फिल्म से साई पल्लवी हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली है।

क्या है फिल्म का नाम?

जुलाई 2024 में जब इस प्रोजेक्ट को ऑफिशियली अनाउंस किया तब इसका नाम ‘एक दिन’ रखा गया था। अब मेकर्स ने नाम बदलकर इसे ‘मेरे रहो’ कर दिया है। निर्देशक सुनील पांडे के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, एक यूनीक लवर स्टोरी को लेकर आने वाली है। फिल्म के सोर्सेज बताते हैं कि इसमें जुनैद खान एक बिल्कुल अलग और दमदार किरदार निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी (Sai Pallavi) की भूमिका भी दर्शकों के लिए चौंकाने वाली होगी। साउथ इंडस्ट्री में अपनी नैचुरल एक्टिंग और स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए मशहूर साई पल्लवी से हिंदी ऑडियंस को भी बड़ी उम्मीदें हैं।

Junaid Khan

 

आमिर खान और मंसूर खान

फिल्म ‘मेरे रहो’ की एक और खासियत यह है कि इस प्रोजेक्ट में आमिर खान (Aamir Khan) और मंसूर खान लंबे समय के बाद एक साथ काम कर रहे हैं। आमिर खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं मंसूर खान भी इससे जुड़े हुए हैं। इससे पहले दोनों ने 2008 में इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा की हिट फिल्म ‘जाने या जाने ना’ में साथ काम किया था। अब 17 साल बाद उनका साथ आना इस फिल्म को और भी खास बना रहा है।

sai pallavi

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘मेरे रहो’ की कहानी 2011 में रिलीज हुई कोरियन फिल्म ‘वन डे’ से इंस्पायर्ड हो सकती है। हालांकि, इस बारे में मेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। अगर ऐसा होता है, तो दर्शकों को रोमांटिक कहानी देखने को मिल सकती है।

Aamir Khan

 

कब होगी रिलीज

‘मेरे रहो’ की शूटिंग 2023 में ही शुरू हो गई थी। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। पहले इस फिल्म को वैलेंटाइन डे 2025 के मौके पर रिलीज करने का प्लान था। लेकिन अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए बताया है कि यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: पति संग Kapil Sharma के शो में पहुंची Shriya Saran, पहली मुलाकात का सुनाया किस्सा?

Yashika Jandwani