Hindi Diwas Wishes: ‘मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं…’ हिंदी दिवस पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजे संदेश

Hindi Diwas Wishes: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आजादी मिलने के 2 साल बाद यानि 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। यह दिन न सिर्फ हमे हिंदी भाषा के महत्व को समझाता है, बल्कि इसकी जड़ों से जुड़ने का भी मौका देता है। पहली बार हिंदी दिवस 1953 में मनाया गया था, इसके बाद से पूरे भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

भारत के अधिकतर हिस्से में हिंदी भाषा बोली, लिखी और पढ़ी जाती है। इसी वजह से हिंदी भाषा को भारत की मातृभाषा का दर्जा दिया गया। हिंदी दिवस पर स्कूल, कॉलेज और कई संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस खास अवसर पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन कोट्स और विशेज लेकर आए हैं।

Hindi Diwas Wishes & Quotes

hindi diwas wishes

1. हिंदी है ज्ञान और सम्मान की भाषा,
यही तो है भारत की असली शान।
हिंदी ही बोलो हिंदी ही अपनाओ,
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं ।

2. हिंदी है हमारी भक्ति, हिंदी है शक्ति
हिंदी से रोशन है देश का सम्मान
मातृभाषा के बिना नहीं है हमारी पहचान,
आओ मिलकर हिंदी का बढ़ाएं सम्मान
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. हिंदी मेरी सांसों में बसती है,
जैसे रात में चांदनी चमकती है।
हर शब्द में हिंदी की मिठास है,
हिंदी भाषा हमारी शान है!
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं ।

4. हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है,
और हम इसकी शान हैं।
दिल हमारा एक है,
और एक हमारी जान है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

hindi diwas wishes

5. हिंदी है भारत की आशा,
हिंदी है प्यार की भाषा,
हिंदी के बिना हिंदुस्तान अधूरा,
आइए मिलकर करें इस त्योहार को पूरा।
हिंदी दिवस की बधाई..!

6. हिंदी मेरा ईमान हैं,
हिंदी मेरी पहचान है,
हिंदी हूं मैं,
वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. बिंदी से बिंदी जुड़ती जाए,
ऐसे ही हिंदी से हिंदी जुड़ती जाए,
हम सभी एक हों,
हिंदी को हर तरफ फैलाएं।
हिंदी दिवस की ढ़ेरों शुभकामनाएं!

8. हिन्दी है तो हम हैं,
बिन हिन्दी क्या हैं हम।
हिन्दी से बढ़ती देश की शान,
इससे ही होगा हमारा सम्मान।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!

hindi diwas wishes

9. भारत माता के माथे पर सजी बिंदी हूं
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. जैसे मां का प्यार,
वैसे ही हिंदी की मिठास है,
यह सिर्फ जुबान नहीं,
यह हमारी आत्मा की प्यास है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

11. हिंदी दिवस पर हमने ये ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है।
हिंदी को आगे बढ़ाना है,
उन्नति की राह पर लेकर जाना है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

12. जब तक सूरज-चांद रहेगा,
हिंदी का मान रहेगा,
हिंदी हमारी आत्मा है,
हमारी विरासत है।
हिंदी दिवस की ढ़ेरों शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें: Durga Chalisa Lyrics: नवरात्रि में करें दुर्गा चालीसा का पाठ, बरसेगी माता रानी की कृपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।