बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 के प्रमोशन में लगे हुए हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में 1983 में जीते वर्ल्ड कप की यादें एक बार फिर ताजा होने वाली है। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। कबीर खान, रणवीर सिंह के साथ पूरी टीम इस फिल्म की रिलीजिंग का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

83 इस हफ्ते 24 दिसंबर को रिलीज होगी। ये फिल्म अभी पर्दे पर अभी आई भी नही है कि इससे पहले ही रणवीर सिंह और डायरेक्टर कबीर खान की एक और फिल्म की चर्चा शुरू हो गई है। कबीर खान ने खुद इस बात को माना है। हालांकि अभी सिर्फ बातचीत का सिलसिला जारी है, चीजें फाइनल नहीं हुई हैं। कबीर जल्द ही इस फिल्म को फाइनल करेंगे।

डायरेक्टर ने कहा, ”बातचीत हो रही है। जाहिर है, जब आपने एक फिल्म करके अच्छा समय बिताया हो तो, आपको एक लगाव हो जाता है और आप आइडियाज के बारे में बात करने लगते हैं। मैंने रणवीर के साथ काफी समय बिताया, तो हमने हर तरह के आइडियाज के बारे में बात की। लेकिन हमने अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है। मेरे लिए, 83 मेरी जिंदगी की अहम हिस्सा है तो जब तक 83 रिलीज नहीं हो जाती मैं कोई जजमेंट या कमिटमेंट नहीं दूंगा कि मैं क्या करना चाहता हूं।”

फिल्म 83 साल 1983 में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारे में कि कैसे इंडिया ने अपना इतिहास रचा था। जब ये भी उम्मीद नहीं थी कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में बनी रहेगी या नहीं, उस वक्त कपिल देव की कप्तानी में इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। फिल्म में रणवीर के अलावा उनकी रीयल लाइफ पत्नी रील लाइफ पत्नी का रोल भी कर रही हैं। 83 में आपको ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, जतिन सर्ना, चिराग पटेल, दिनकर शर्मा, हार्डी संधू, एम्मी विर्क, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



