शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का जादू बॉक्स ऑफिस पर शानदार तरीके से चल रहा है और फिल्म ने अपने 17वें भी फिल्म ने शानदार केलक्शन किया है और फिल्म ने बीते रविवार भी 9.61 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया।
.jpg)
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म कबीर सिंह पहले ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और अब ये फिल्म तेजी से 250 करोड़ के कुल कलेक्शन की तरफ बढ़ रही है।
.jpg)
अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 235.72 करोड़ हो चुका है जो बेहद सराहनीय है । साथ ही फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड की बात की जाए तो इसने सलमान खान की किक [232 करोड़] और शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस [227 करोड़] के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
.jpg)
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर अब तक के अपने शानदार प्रदर्शन ने दमदार कलेक्शन करती आती है और इस वीक में भी सामने कोई बड़ी फिल्म न होने की वजह से शुक्रवार तक फिल्म का कलेक्शन बढ़ते रहने की उम्मीद है।
.jpg)
इस शुक्रवारफिल्म कबीर सिंह के सामने सुपर 30 रिलीज़ होगी जो इस फिल्म को टक्कर दे सकती है। तब तक कबीर सिंह 250 करोड़ की कुल कमाई को आराम से पार कर सकती है।
.jpg)
जहाँ तक बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञों की बात की जाए तो उनका मानना है की फिल्म कबीर 275 से 300 करोड़ के बीच में अपना कलेक्शन पूरा करेगी और ह्रितिक की फिल्म सुपर 30 से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें शाहिद कपूर ने फिल्म में डॉ. कबीर राजधीर सिंह का किरदार निभाया है और ये फिल्म तेलुगु ब्लॉकबस्टर अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने अभिनय किया है और उन्होंने भी कबीर सिंह शाहिद के परफॉरमेंस की खूब तारीफ की है।


Download Android App
Download iOS App



