KBC के फिनाले पर कैलाश सत्यार्थी का बड़ा बयान कहा- शो में जीत हो या हार मिलता था रेप का इनाम

Summary :

NULL

टीवी का सबसे पसंदीदा रियलिटी केबीसी 9 का इस साल का ग्रांड फिनाले हो गया है। केबीसी 9 का फिनाले का ऐपिसोड भी टेलीकास्ट हो चुका है। केबीसी 9 के फिनाले में कुछ ऐसा हुआ जिससे सुनने और देखने के बाद सिर्फ दर्शकों का ही नहीं शो के होस्ट अमिताभ बच्चप को भी झकझोर कर रख दिया है। हम आपको आज यही बताएंगे कि आखिर ऐसा शो केफिनाले में ऐसी क्या बात हो गर्ई जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

 KBC Finale

बता दें कि केबीसी शो के फिनाले का एपिसोड सोमवार को ऑॅन एयर हो गया है। इस फिनाले में नोबेल पीस पुरुस्कार जीतने वाले सोशल एक्टिविस्ट कैलाश सत्यार्थी और उनकी पत्नी इस शो में आए थे। दोनों ने हॉट सीट पर बैठ कर शो के फिनाले का गेम खेला था। कैलाश सत्यार्थी बाल-श्रम के विरुद्ध और बाल अधिकारों पर उन्होंने काफी कैंपेन चलाएं हैं।

 KBC Finale

गेम शुरू करने से पहले अमिताभ बच्चन ने कैलाश सत्यार्थी से एक बात पूछी कि उन पर हमला क्यों हुआ था और किसने करवाया था। कैलास ने इस बारे में बच्चों केसाथ हमारे समाज में जो भी ज्यादती हो रही है की कहानी सुनकर वहां पर जितने भी लोग थे सब के सब सन्न रह गए।

 Kailash Satyarthi

भारत देश में बच्चों केसाथ जो दयनीय स्थित पैदा हुई है उसके बारे में कैलाश जी ने एक दिल दुखाने वाला वाकया हम सबके साथ साझा किया। कैलाश सत्यार्थी ने अपने ऊपर हुए हमले के बारे में बताते हुए कहा कि सर्कस में जो बच्चे काम करते हैं जिनकी उम्र 13 से 14 साल तक की थी उन बच्चे और बच्चियों का शोषण होता आ रहा था। कैलाश सत्यार्थी ने जब इनके खिलाफ आवाज उठाई और इन सर्कस मालिकों के चंगुल से इन बच्चों को छुड़ाने की कोशिश जब करी तो उन पर हमला किया गया।

 Kailash Satyarthi

सर्कस मालिकों द्वारा बच्चियों के साथ जो शोष्ण किया जा रहा था उस हालत को बताते हुए कैलाश सत्यार्र्थी ने शो पर बताया कि जब बच्चियां सर्कस में काम अच्छा करती थीं तो उन्हें अच्छी परफॉर्म करने पर इनाम के तौर पर उनका रेप करते थे और अगर वह बुरा काम करती थीं तब भी वह सजा के तौर पर उनका रेप करते थे।

 KBC Finale

कैलाश सत्यार्थी चाइल्ड राइट्स के ऊपर काम कर रहे हैं। कैलाश सत्यार्थी ने लाखों बच्चों का बचपन बचाया है और वह इसमें कामयाब भी रहे हैं। केबीसी शो के जरिए देश में बच्चों की भयानक स्थित को बयां करने वालेकैलाश सत्यार्थी की इन बातों से एक शख्सियत इत्तेफाक नहीं रखती हैं।

 Kailash Satyarthi

मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने शो पर कैलाश सत्यार्थी द्वारा बताए गए वाकयों को लेकर ट्वीट किया, ”देश और समाज इतना बुरा भी नहीं जितलर कैलाश सत्यार्थी बता रहे हैं। @KBCsony में समाज का ऐसा नकारात्मक चेहरा पेश करना कहीं से सही नही @SonyTV।”

KBC Grand Finale

Desk Team