बजरंग दल फिल्म पद्मावती के खिलाफ 10 नवम्बर को करेंगा विरोध प्रदर्शन

Summary :

NULL

बजरंग दल ने फिल्म पद्मावती में इतिहास से छेड़छाड़ करने के विरोध में 10 नवम्बर को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगा।  बजरंग दल के प्रदेश संयोजक इन्द्रजीत सिंह राजगुरू ने आज बताया कि फिल्म पद्मावती के टेलर को देखने से स्पष्ट है कि फिल्म में इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गयी है।

उन्होंने कहा कि बजरंग दल इतिहास को गलत ढंग से पेश करने के विरोध में दस नवम्बर को प्रदर्शन करेगा और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सम्बोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को देकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करेंगे।

राजगुरू ने फिल्म निर्माता को आगाह किया है कि यदि समय रहते फिल्म से विवादित दृश्य हटा ले तो दल विरोध नहीं करेगा।  गौरतलब है कि फिल्म पद्मावती में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण हैं। इसके निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं।

Desk Team