90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री काजोल इस बार अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि उन्होंने एक नया घर खरीदा है उस वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने मुंबई के जुहू में स्थित ‘अनन्या’ बिल्डिंग में दो फ्लैट खरीदे हैं। जिनकी कीमत करोड़ो रुपए बताई जा रही है। काजोल ने अपने ये दोनों नए फ्लैट्स इस साल जनवरी के महीने में खरीदे हैं। खास बात ‘अनन्या’ बिल्डिंग जुहू के उसी एरिया में है जहाँ अजय देवगन और काजोल अपने बंगले ‘शिव शक्ति’ में रहते हैं।

कितनी कीमत है काजोल के नए घर की?
एक प्रॉपर्टी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक काजोल ने अनन्या बिल्डिंग में इस साल दो फ्लैट खरीदे हैं, जो 10 वीं मंजिल पर हैं। काजोल के इन नए फ्लैट्स की कीमत करीब 11.95 करोड़ है। एक्ट्रेस के दोनों फ्लैट्स का एरिया 2000 स्क्वेयर फीट में है। इन दोनों ही प्रॉपर्टी के दस्तावेजों पर काजोल के हस्ताक्षर हुए हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस नए घर का भुगतान जनवरी महीने में किया है।

मालूम हो इससे पहले यानी पिछले साल 2021 में भी काजोल और अजय देवगन ने जुहू इलाके में एक बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत तकरीबन 60 करोड़ थी। अजय और काजोल के इसी बंगले के पास कई अन्य सितारों का भी बंगला है।

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, काजोल ने रेणुका शहाणे द्वारा अभिनीत फिल्म ‘त्रिभंगा: टेढ़ी मेढ़ी क्रेजी’ में काम करते दिखाई दी थी। ‘त्रिभंगा’ पिछले साल जनवरी में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल के अलावा मिथिला पालकर और तन्वी आजमी भी नजर आईं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर नई नई पोस्ट साझा कर फैंस को अपडेट रखती हैं।


Download Android App
Download iOS App



