बॉलीवुड की दुनिया में दोस्ती टूटना और बनना एक आम बात हो गई है। लेकिन बॉलीवुड की एक्ट्रेस काजोल और बेस्ट फिल्ममेकर करण जौहार की दोस्ती कभी बहुत अच्छी हुआ करती थी। दोनों ने साथ काम करके ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी सुपरिहट फिल्में भी दीं। लेकिन अब करण के बारे में बात करना भी ठीक नहीं समझती काजोल ।
90 के दशक की हीरोइन काजोल ने जब अपने कैरियर की शुरूआत कि थी तब उन्होंने अजय देवगन से शादी कर थी और शादी के बाद से ही काजोल ने फिल्मों से थोड़ी दूरी बनना शूरू कर दी थी। लेकिन इसके बाद काजोल ने कुछ ही फिल्मों में काम किया।
एक समय था जब काजोल करण जौहर की बहुत ही अच्छी दोस्त हुआ करती थी । लेकिन फिर किसी कारण से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई । अपनी बॉयोग्राफी ने करण जौहार ने यह बात बोली की काजोल उनकी अब बेस्ट फ्रेंड नहीं रही।
कुछ वक्त पहले ही काजोल ने भी करण जौहार के साथ अपनी दोस्ती को लेकर एक राज खोला। जब काजोल से पूछा गया कि क्या वह फ्यूचर में करण के साथ फिर से काम करेंगी तो उन्होंने कहा- मैं आपको इस तरह से बताती हूं।
मैं उस सवाल का कोई जवाब नहीं देना चाहती। अगर मेरा कोई और दूसरा दोस्त मुझे फिल्म ऑफर करेगा तो निश्चित तौर पर मैं उसे करुंगी तो ऐसे में उनके लिए 100 प्रतिशत ना है।
काजोल ने आगे कहा-यदि आप जिसके साथ काम कर रहे हैं उसके साथ कंफर्टेबल नहीं है, आप उससे बातें नहीं करते हैं या जिन लोगों के साथ काम कर रहे हैं उनसे नहीं बोलते हैं। मुझे लगता है कि संवाद साथ काम करने के लिए महत्वपूर्ण है। आप उनके साथ काम नहीं कर सकते जिनसे बात नहीं करते हैं।
आपको बता दें कि, करण और काजोल 25 सालों से एक-दूसरे के दोस्त थे। करण तो 42 साल की एक्ट्रेस को खुद के लिए लकी चार्म मानते थे। यही वजह है कि आपने काजोल को करण की फिल्मों में कैमियो करते हुए देखा होगा। इतना ही नहीं जब करण ने बतौर निदेशक डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई थी तो काजोल ने ही लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था।


Download Android App
Download iOS App







