बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने हसमुख मिजाज़ के लिए मशहूर है। वो अपनी फिल्मों के अलावा असल ज़िन्दगी में भी हस्ते हुए ही दिखाई देती है। काजोल का यही अंदाज़ उनके सोशल मीडिया पर भी साफ दिखाई देता है। आपको बता दे, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। आए दिन उनका कोई न कोई मज़ेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया रहता है। काजोल फैंस के एंटरटेनमेंट का पूरा ध्यान रखती है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने हाल में अपना एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है।
ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और इस वीडियो ने सुर्खिया बटोर ली। आपको बता दे, ये वीडियो काजोल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने अपना करंट मूड दिखाया है। वीडियो में काजोल गुस्से में सेव उछालकर इसके दो टुकड़े करती दिख रही हैं। सेव के ये टुकड़े जमीन पर गिर जाते हैं। काजोल ने इसके साथ लिखा है #Mood। इस वीडियो पर लोगों ने तरह- तरह के कॉमेंट्स किये हैं। इस वीडियो पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं।

हालांकि, ये वीडियो कुछ लोगो को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने काजोल को खाना बर्बाद करने के लिए लताड़ लगाई है। एक यूजर ने लिखा, ‘इस तरह से खाने की चीजों को बर्बाद मत करो.. कई लोग इसके लिए भूख से मर रहे हैं.. इस तरह के पोस्ट को प्रोत्साहित न करें …”, जबकि दूसरे ने लिखा, “लोग भुखे मर रहे हैं, उनका मजक मत बनाइए, खान वेस्ट मत करिए।’ एक और ने लिखा, ‘खाने का अनादर मत करिए मैम।’

बता दे, कोरोना महामारी के बीच लोग घर पर कैद हैं। इस बीच काजोल भी घर पर टाइमपास कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश भी करती रहती हैं। वैसे फैंस को भी उनके पोस्ट काफी पसंद आते हैं। लेकिन इस बार उनका एक वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप में जहां कुछ सेलेब्स लोगों को खाना बाटने में लगे हुए हैं, वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो खाना को वेस्ट कर रहे हैं। ये बात हम नहीं कह रहे बल्की, उनके फैंस कह रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



