बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अब बड़े पर्दे पर कम नज़र आती है। लेकिन आज भी उन्हें चाहने वालो की कोई कमी नहीं है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी ऐसी पहचान बनाई है जो कभी धुंधली नहीं हो सकती। काजोल को उनके काम के लिए तो जाना जाता ही है साथ ही उनके बिंदास अंदाज के लिए भी वो काफी पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस बिंदास होकर हंसती है और उसी ऐटिटूड के साथ अपनी बात भी रखती है।

अब हाल ही में काजोल ने बॉलीवुड के एक ओबसेशन को लेकर बात की है। काजोल ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्लेटफॉर्म ने कई एक्टर्स का गेम चेंज किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड का फिजिकल अपीयरेंस को लेकर ऑबसेशन को लेकर भी बात की।
.jpg)
काजोल ने कहा कि पहले फिल्मों का सक्सेसफुल होना आसान था क्योंकि सिनेमहॉल ही एंटरटेनमेंट का एक माध्याम था। हालांकि एकट्रेस को अब लगता है कि ओटीटी ने अब गेम काफी बदल दिया है। कई एक्टर्स को एक्सपोजर मिल रहा है और आज सभी के पास काम है।

काजोल ने आगे कहा कई ऐसे शानदार एक्टर्स हैं जिन्हें स्टेज मिला और प्लेटफॉर्म मिलने पर वे अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। वो अपने हक से स्टार्स बन रहे हैं, भले ही उनकी कमर 24 इंच नहीं हो या चेस्ट 36 या 46 नहीं है।

काजोल जो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं उन्होंने कहा, पहले वहीं लोग फेमस होते थे जो बड़े पर्दे पर नजर आते थे। अब आप किसी भी चीज के लिए फेमस हो सकते हो, अपने बाल बनाने के तरीके से या नाखून। आज फेमस होने के कई तरीके हैं। फेम शब्द ही आज कल बहुत आम हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



