बॉलीवुड अदाकारा काजोल अपनी
चंचल स्वभाव के लिए मशहूर है। काजोल बॉलीवुड में ‘बेखूदी’ से डेब्यू की थी। फैंस में
अभी में काजोल का क्रेज बरकरार है। काजोल आखिरी बार 2020 में आई फिल्म तानजी में अपने पति और एक्टर अजय
देवगन संग नजर आई थी। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला था। हाल ही में एक
इंटरव्यू देते हुए काजोल ओटीटी प्लेटफार्म की तारीफ करते हुए नजर आई। अब खबर आ रही
है काजोल जल्द ही ओटीटी पर अपना डेब्यू करेंगे। काजोल कब और किस फिल्म से डेब्यू
करेंगी आइए जानते है।
लस्ट स्टोरीज 2 में आएंगी नजर-
2018 में नेटफिल्क्स पर वेब
सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ का पहला पार्ट आया था। अब खबर है कि मेकर्स सीरीज का दूसरा
पार्ट बना रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दूसरे पार्ट के लिए काजोल को
अप्रोच किया गया है। ‘लस्ट स्टोरीज’ के पहले पार्ट में कियारा आडवाणी, विक्की कौशल,
मनीषा कोइराला, भूमि पेनडेकर, संजय कपूर, जयदीप अहलावत, नेहा धूपिया, नील भूपलम और
आकाश थोसार अहम रोल में नजर आए थे। अब सीरीज के सेकेंड पार्ट में अगर काजोल नजर
आती हैं तो ये उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नही होगा।
‘लस्ट स्टोरी’ बोल्ड सीन्स से
भरी पड़ी हुई फिल्म थी। कियारा से लेकर नेहा, भूमि और मनीषा सबने सीरीज में बोल्ड
सीन दिए थे। पहला पार्ट बोल्ड था तो जाहिर सी बात है दूसरा पार्ट भी उससे बढ़कर ही
होगा। अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा कि हम काजोल को स्क्रीन पर बोल्ड अवतार
में देखेंगे। काजोल उन एक्ट्रेसेज में है जो बोल्ड सीन दिए बिना ही बड़े पर्दे पर
सुपरहिट है।
वहीं एक इंटरव्यू में जब
काजोल से ओटीटी प्लेटफार्म पर सवाल किया गया तो वो बोली- पहले फिल्मों का सक्सेसफुल होना आसान था क्योंकि सिनेमहॉल
ही एंटरटेनमेंट का एक माध्याम था। हालांकि एकट्रेस को अब लगता है कि ओटीटी ने अब
गेम काफी बदल दिया है। कई एक्टर्स को एक्सपोजर मिल रहा है और आज सभी के पास काम
है।


Download Android App
Download iOS App






