OTT पर दस्तक देगी मामूट्टी की सुपरहिट फिल्म Kalamkaval, जानें कब से होगी स्ट्रीम

Summary :

Kalamkaval OTT Release Date: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जानें मानें सुपरस्टार मामूट्टी की फिल्म कलमकावल ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया, कम बजट में बनी इस फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपने जलवे बिखेरे. विदेशी बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन ने तो खास तौर पर मेकर्स को चौंका दिया था, फिल्म ने शुरुआत में तो धीमी कमाई की लेकिन जैसे ही इस फिल्म ने कमाई का फ्लो पकड़ा , वैसे ही बिना हिंदी ऑडियंस के भी बॉक्स ऑफिस पर इसने अपने कमाई के झंडे गाढ़ दिए. South Indian Film Kalamkaval: सिनेमाघर…

Kalamkaval OTT Release Date: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जानें मानें सुपरस्टार मामूट्टी की फिल्म कलमकावल ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया, कम बजट में बनी इस फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपने जलवे बिखेरे. विदेशी बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन ने तो खास तौर पर मेकर्स को चौंका दिया था, फिल्म ने शुरुआत में तो धीमी कमाई की लेकिन जैसे ही इस फिल्म ने कमाई का फ्लो पकड़ा , वैसे ही बिना हिंदी ऑडियंस के भी बॉक्स ऑफिस पर इसने अपने कमाई के झंडे गाढ़ दिए.

South Indian Film Kalamkaval: सिनेमाघर में कैसा रहा प्रदर्शन

Kalamkaval OTT Release Date
Kalamkaval OTT Release Date (Source: Social Media)

मामूट्टी की साल 2025 में 3 फिल्में आईं थीं, जिनमें से यही एक फिल्म थी जो कि अपना कमाल दिखा पाई. क्योंकि रिलीज के बाद से ही दुनिया भर में इसके चर्चे होने शुरू हो गए. कलमकावल में मामूट्टी के सीरियल किलर वाले रोल ने अलग ही रोला जमा दिया था. हालांकि अब ये फिल्म सिनेमाघरों में अपनी छाप छोड़ने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आने वाली है.

Release Date Of Kalamkaval:  कब और कहां देख सकते हैं मामूट्टी की कलमकावल?

Kalamkaval OTT Release Date
Kalamkaval OTT Release Date (Source: Social Media)

रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ ही फिल्म कलमकावल को भी रिलीज किया गया था, इस वजह से साल के अंत में आई इस फिल्म के सामने एक बड़ी चुनौती भी थी. 5 दिसंबर 2025 को आई इस फिल्म ने अब थिएटर्स में अपना रन पूरा कर लिया है और अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है, मेकर्स ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए दी है और ऑफिशियली ये अनाउंसमेंट की ही कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा. 16 जनवरी 2026 से आप इस सीरीज को घर बैठे देख सकते हैं.

 

Kalamkaval OTT Release Date: कितना रहा था कलमकावल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

Kalamkaval OTT Release Date
Kalamkaval OTT Release Date (Source: Social Media)

अगर हम फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो कलमकावल ने बॉक्स ऑफिस पर 80.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था जो कि फिल्म के मेकिंग बजट 28-30 करोड़ रुपए से काफी ज्यादा था. जहां एक तरफ भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 42.15 करोड़ रुपए का रहा था वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने विदेशों में 38.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था. ऐसे में इस फिल्म का ओटीटी पर स्ट्रीम होना फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है.

Read More: Raja Saab Day 3 Collection: तीसरे ही दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Prabhas की फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।