Raja Saab Day 3 Collection: तीसरे ही दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Prabhas की फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Summary :

The Raja Saab BO Collection Day 3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ ने 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है, रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाका मचाया हुआ है ​​फिल्म ने पहले ही दिन दुनिया भर में 53.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे. हालांकि दूसरे दिन ‘द राजा साब’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी. तो चलिए जानते हैं कि प्रभास की इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि संडे को कितनी कमाई की है The Raja Saab: ‘द राजा साब’…

The Raja Saab BO Collection Day 3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ ने 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है, रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाका मचाया हुआ है ​​फिल्म ने पहले ही दिन दुनिया भर में 53.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे. हालांकि दूसरे दिन ‘द राजा साब’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी. तो चलिए जानते हैं कि प्रभास की इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि संडे को कितनी कमाई की है

The Raja Saab: ‘द राजा साब’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?

The Raja Saab BO Collection Day 3
The Raja Saab BO Collection Day 3 (Source: Social Media)

धमाकेदार शुरुआत के बावजूद, मारुति द्वारा निर्देशित ‘द राजा साहब’ को दर्शकों और आलोचकों दोनों से कड़ी आलोचना मिली है, कई लोगों ने फिल्म के स्क्रीनप्ले और घटिया डायलॉग्स को लेकर फिल्म की बुराई की है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ‘द राजा साहब’ ह्यूमर और हॉरर के एलिमेंट को इम्प्रेसिव तरीके से दिखाने में असफल रही है और प्रभास की इस फिल्म को “सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे बेकार फिल्मों में से एक” बताया है. इन सबके बीच ये फिल्म ओपनिंग डे के बाद से गिरावट दर्ज कर रही है बावजूद इसके इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में शतक जड़ दिया है

Prabhas New Movie: कितना रहा टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

The Raja Saab BO Collection Day 3
The Raja Saab BO Collection Day 3 (Source: Social Media)

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘द राजा साब’ ने प्रीव्यू शो से 9.15 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म ने 53.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दन इस फिल्म ने 51.63 फीसदी की गिरावट के बाद 26 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द राजा साब’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 20 करोड़ का कलेक्शन किया है. अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने कुल कमाई 108.90 करोड़ रुपये की करी है.

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘द राजा साब’ ने ‘धुरंधर’ को दी मात

The Raja Saab BO Collection Day 3
The Raja Saab BO Collection Day 3 (Source: Social Media)

‘द राजा साब’ की कमाई में गिरावट होने के बावजूद भी ये फिल्म रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ को केलक्शन के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। क्योंकि जो कमाई इस फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिन में की है वो कमाई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन से 5.90 करोड़ ज्यादा है. धुरंधर फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 103 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि ऐसे में फिल्म को मिल रहे निगेटिव रिव्यू के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकडेज में इस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहेगा.

Read More: Raja Saab Day 2 Collection: फिका पड़ गया Prabhas की फिल्म का असर, जानें कितने की करी कमाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।