Kamal Haasan Top 10 Films: अगर आप हैं Kamal Haasan के सच्चे फैन तो बिल्कुल भी देखना न भूलें ये फ़िल्में

Summary :

भारतीय सिनेमा में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक इंस्टीट्यूशन होते हैं। कमल हासन (Kamal Haasan) ऐसा ही एक नाम हैं। चार दशकों से ज्यादा लंबे करियर में कमल हासन ने न सिर्फ अभिनय के हर रंग को पर्दे पर जिया है, बल्कि लेखन, निर्देशन और सिंगिंग जैसे क्षेत्रों में भी अपना टैलेंट दिखा चुके है।वे हर किरदार में ढलने की काबिलियत रखते हैं फिर चाहे वो रोमांस हो, एक्शन हो, कॉमेडी हो या गंभीर किरदार। वहीं अगर आप सिनेमा को पसंद करते है तो हम आपके लिए कमल हासन की Top 10 Films…

KAMAL HAASAN TOP 10 FILMS

भारतीय सिनेमा में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक इंस्टीट्यूशन होते हैं। कमल हासन (Kamal Haasan) ऐसा ही एक नाम हैं। चार दशकों से ज्यादा लंबे करियर में कमल हासन ने न सिर्फ अभिनय के हर रंग को पर्दे पर जिया है, बल्कि लेखन, निर्देशन और सिंगिंग जैसे क्षेत्रों में भी अपना टैलेंट दिखा चुके है।वे हर किरदार में ढलने की काबिलियत रखते हैं फिर चाहे वो रोमांस हो, एक्शन हो, कॉमेडी हो या गंभीर किरदार। वहीं अगर आप सिनेमा को पसंद करते है तो हम आपके लिए कमल हासन की Top 10 Films लेकर आए है, जिसे हर फैन को ज़रूर देखनी चाहिए:

1. नायकन (1987)

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन वरदराजन मुदलियार की कहानी से प्रेरित है। कमल हासन ने ‘वेलु नायकन’ के किरदार को इतनी गहराई से निभाया कि यह रोल उनकी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में गिना जाता है। फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था।

2. सदमा (1983)

बाल कलाकार श्रीदेवी और कमल हासन (Kamal Haasan) की यह फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें एक मासूम लड़की और एक अनजान आदमी के बीच का रिश्ता बेहद संवेदनशीलता से दिखाया गया है। इसका क्लाइमैक्स आज भी दर्शकों की आंखें नम कर देता है।

sadma film

3. हे राम (2000)

कमल हासन (Kamal Haasan) के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जो भारत-पाक विभाजन और गांधी जी की हत्या की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म उनकी बहुआयामी सोच और कहानी कहने की अनोखे स्टाइल को दिखाती है।

4. दशावतारम (2008)

इस फिल्म में कमल हासन ने 10 अलग-अलग किरदार निभाए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। धार्मिक, वैज्ञानिक और राजनीतिक विचारों का संगम यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है।

5. विक्रम (2022)

इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में कमल हासन (Kamal Haasan) एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और नई पीढ़ी के दर्शकों को उनका फैन बना दिया।

film vikram

6. विश्व रूपम (2013)

एक आतंकवाद विरोधी मिशन पर आधारित यह फिल्म हॉलीवुड स्टाइल में बनाई गई थी। कमल हासन ने इसमें निर्देशक, लेखक और अभिनेता के तौर पर काम किया था। फिल्म की थ्रिल और कहानी ने खूब तारीफें बटोरीं।

7. मूंद्रम पिरई (1982)

‘सदमा’ की तमिल फिल्म है, जिसमें कमल हासन ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को छू लिया था। यह फिल्म उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाने में कामयाब रही।

8. अप्पू राजा (1990)

इस फिल्म में कमल हासन (Kamal Haasan) ने बौने व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। उनके अभिनय की विविधता का यह बेहतरीन उदाहरण है। यह फिल्म तकनीकी रूप से भी अपने समय से काफी आगे थी।

9. इंडियन (1996)

इस फिल्म में कमल हासन (Kamal Haasan) ने दो किरदार निभाए एक देशभक्त बुज़ुर्ग और उसका भ्रष्ट बेटा। भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश देने वाली इस फिल्म को खूब सराहना मिली और यह आज भी प्रासंगिक है।

film chachi 420

10. चाची 420 (1997)

यह फिल्म कमल हासन (Kamal Haasan) के टैलेंट को बखूबी दर्शाती है। इसमें उन्होंने एक महिला का किरदार निभाया, जो अपने बच्चे के करीब रहने के लिए यह रास्ता अपनाता है। फिल्म में हास्य और भावनाओं का खूबसूरत संतुलन देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: अश्लील कॉन्टेन्ट परोसने वाले एप्स पर सरकार का एक्शन, ALT Balaji, Ullu समेत 25 एप्स बैन

Yashika Jandwani