बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है। हाल ही में कमाल ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को लेकर कुछ ट्वीट किये है जो काफी वायरल हो रहे है।

बता दें कमाल आर खान फिल्मों पर अपने बेबाक रिव्यु देते है। इस बार उन्होंने सलमान खान और उनकी आने वाली फिल्म दबंग – 3 को लेकर अपने ट्वीट में लिखा, ‘ बीती रात , सलमान खान ने खुद मुझे कॉल किया और मुझसे दबंग – 3 के लिए सपोर्ट मांगा। मैंने वादा किया है कि मैं उनकी फिल्म का सही रिव्यु करूंगा और उनके बारे में कोई ट्वीट नहीं करूंगा।’

कमाल आर खान ने एक और ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने लिखा , “सलमान खान (Salman Khan) भाई जान आपके एक फोन ने आपके प्रति मेरी सोच बदल दी है। आप बहुत अच्छे इंसान हैं। लव यू भाई. ‘दबंग 3’ (Dabangg 3) के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है यह फिल्म सुपरहिट होगी।”

अब फैंस भी कमाल आर खान के ट्वीट्स पर अपना रिएक्शन दे रहे है। बता दें बीते कुछ दिन पहले कमाल ने अरहान खान और रश्मि देसाई के विवाद पर सलमान खान को टारगेट किया था। कमाल अक्सर वायरल मुद्दों पर अपनी राय देते रहते है।
.jpg)
खास बात ये भी है कि भले ही कमाल को अपने ट्वीट्स पैर नेगेटिव कमेंट मिलते है पर उनके ट्वीट्स और रिव्यु सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोरते है। अब सलमान ने उन्हें कॉल किया है या नहीं ये तो कमाल ही जानते है पर दबंग अभिनेता की तरफ से कोई प्रतिक्रया नहीं आयी है।
.jpg)
फिल्म दबंग – 3 की बात की जाए तो इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है और ये फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस फिल्म से सई मांजरेकर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप मुख्य भूमिकाओं में है। ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 में रिलीज होने जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



