बॉलीवुड में क्रिटिक के लिए मशहूर कमाल राशिद खान एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल KRK अक्सर अपने बेबाक बयान और अपने पर्सनालिटी को लेकर छाए रहते हैं।वही KRK हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। वही बाहर आने के बाद वो हर रोज नए ट्वीट्स करते रहते हैं। अब हाल ही में KRK ने बताया कि वो लॉकअप में 10 दिन तक कैसे रहे थे। KRK के लॉकअप में 10 दिन की स्टोरी सुन हर कोई हैरान रह गया हैं।
.jpg)
दरअसल KRK ने लिखा, “मैं लॉकअप में 10 दिन सिर्फ पानी पीकर गुजारा कर रहा था। इसलिए मेरा 10 किलो वजन कम हो गया है।” इसके पहले KRK ने जेल से रिहा होने के बाद सबसे पहला ट्वीट अपना बदला लेने के बारे में किया था। उन्होंने लिखा था कि वो अपना बदला लेने के लिए वापस आ गए हैं। हालांकि, बाद में दूसरे दिन KRK अपनी सफाई देते हुए इस बात से मुकर गए थे।


KRK ने अपनी सफाई देते हुए ट्वीट में लिखा, “मीडिया नई कहानियां बना रहा है। मैं वापस लौट आया हूं और अपने घर पर सुरक्षित हूं। मुझे किसी से बदला लेने की जरूरत नहीं है। मेरे साथ जो भी बुरी चीजें हुईं, मैं उसे भूल गया हूं। मैं मानता हूं कि ये मेरी किस्मत में लिखा था।” वही 10 दिनों तक जेल में रहने के बाद KRK को आखिरकार जमानत मिल ही गयी।


वही KRK के जेल से आने के बाद लोग उनसे एक ही बात करते हुए नजर आ रहे हैं की अब जब जेल से बाहर आ ही गए हो तो ब्रह्मास्त्र फिल्म की रिव्यु भी कर दो।

वही जेल से आने के बाद KRK कई विवादों से बचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



