टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी दिल्ली के बिजनेसमैन शलभ दांग के साथ आज मुंबई में शादी के बंधन में बंध गई हैं। अब काम्या पंजाबी और शलभ दांग की शादी की कुछ बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं जिसमें टीवी अभिनेत्री दुल्हन के अंदाज में बेहद प्यारी लुक में नजर आ रही हैं। इस कपल की शादी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। वैसे देखा जाए तो काम्या और शलभ दोनों के चेहरे पर खुशी की लहर साफ दिखाई दे रही है।

काम्या पंजाबी की सामने आई तस्वीरों में वह अपनी शादी के खास मौके पर सुर्ख लाल लहंगे के जोड़े में सजी बहुत प्यारी दुल्हनियां बनीं दिख रही हैं।

वहीं काम्या के पति शलभ क्रिम शेरवानी में खूब जच रहे हैं। सामने आई वीडियो में आप देख सकते हैं अदाकारा कैंसे हंसती-मुस्कुराती हुई अपने पति शलभ के गले में वरमाला पहना रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में काम्या और शलभ मंडप में बैठे दिख रहे हैं । बता दें कि काम्या पंजाबी की शादी पंजाबी रीति रिवाज से संम्पन्न हुई है।

काम्या पंजाबी और शलभ दांग की शादी में टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की है। इससे पहले काम्या की सगाई और मेहंदी-संगीत की फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुकी हैं।
.jpg)
बताया जा रहा है कि शादी के बाद ये कपल बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के लिए अपनी शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट करने वाले हैं।
.jpg)
बता दें कि 40 साल की काम्या पंजाबी की पति शलभ के साथ दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी के साथ हुई थी,मगर शादी के 10 साल बाद यानी 2013 में ये दोनों एक-दूसरे से दूर हो गए और इन्होंने तलाक ले लिया। वैसे काम्या की एक्स पति बंटी नेगी से एक बेटी भी है,जिसका नाम आरा है।


Download Android App
Download iOS App



