भारत के कई शहरों में सीएए को लेकर अभी भी प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि कई लोग सीएए के समर्थन के लिए आगे भी आ रहे हैं। जहां नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लोग इसका समर्थन भी करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सीएए से एक जुड़ा मामला राजस्थान से सामने आया है। यहां के एक शख्स ने भारत के गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर अपने शादी के कार्ड पर छपवाई है।

इतना ही नहीं इस शख्स ने अमित शाह की तस्वीर के साथ काई में सीएए का भी खुलकर समर्थन किया है। इस शख्स ने अपने शादी के कार्ड के ऊपर अमित शाह की तस्वीर के साथ लिखवाया है, सपोर्ट सीएए यानी सीएए का समर्थन करें। खबरों की मानें तो शख्स ने ऐसा शादी कार्ड इसलिए छपवाया है ताकि वह लोगों को सीएए के प्रति जागरूक कर सके।

जोधपुर बालेसर ग्राम पंचायत बस्तवा का रहने वाला यह शख्स है। खबरों के मुताबिक इस शख्स का नाम मनदीप सिंह बताया जा रहा है। 9 फरवरी रविवार को मनदीप सिंह का ब्याह था। ऐसा उन्होंने देश में जागरुकता फैलाने के लिए किया। यह खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसके साथ ही अपने कार्ड में स्वच्छ भारत अभियान का भी जिक्र उन्होंने किया है।
मोदी की तस्वीर छपवाई थी दूल्हे ने

बता दें कि इससे पहले भी शादी के कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर एक शख्स ने अपने शादी के कार्ड पर छपवाई थी। राजस्थान का ही यह मामला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर सीएए का समर्थन करते हुए सीकर के स्थानीय निवासी अमित कुमार ने छपवाया था। अमित ने कहा था, मैं प्रधानमंत्री के फैसले का समर्थन करता हूं और यह देश के हित में है। मैं इसका तहे दिल से समर्थन करता हूं।


Download Android App
Download iOS App



