ब्रह्मास्त्र से पंगा कंगना रनौत को भारी पड़ा, यूजर्स बोले- पार्किंग टिकट कलेक्शन भी धाकड़ से ज्यादा होगा

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत को ‘ब्रह्मास्त्र’ की आलोचना किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म पर तंज कसा था।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही
क्रेज देखने को मिल रहा है, फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कुल 75 करोड़ की कमाई
की है। कमाई के मामले में ब्रह्मास्त्र ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि इस
पैन इंडिया फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस
कंगना रणौत को
‘ब्रह्मास्त्र‘
की आलोचना किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर
ट्रोल किया जा रहा है।

Emergency teaser: Kangana Ranaut's Indira Gandhi wants to be called 'Sir'  not 'Madam'- Cinema express

दरअसल, ब्रह्मास्त्र की रिलीज के बाद कंगना रनौत ने
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म पर तंज कसा था।
कंगना ने फिल्म पर निशाना
साधते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था कि जो कोई अयान मुखर्जी को जीनियस कहे
उसे जेल में डाल देना चाहिए
,  इस फिल्म को
बनाने के लिए उन्हें 12 साल लगे
,
उन्होंने इस फिल्म के लिए
400 से ज्यादा दिनों तक शूट किया…600 करोड़ जलकर राख हो गए। इसके अलावा भी इस
लंबे चौड़े पोस्ट में उन्होंने मेकर्स पर कई बड़े आरोप लगाए थे।

वहीं फिल्म की बंपर कमाई के बाद अब कंगना के इस बयान पर लोगों के रिएक्शन
सामने आ रहे है। ब्रह्मास्त्र की बुराई किए जाने पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया
जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को उनकी फिल्मों को लेकर तंज कस रहे हैं। एक
यूजर ने कंगना पर कटाक्ष करते हुए पूछा
,  ‘मणिकर्णिका का पहले दिन का कलेक्शन कितना था?’

 वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ब्रह्मास्त्र के पार्किंग टिकट का कलेक्शन भी धाकड़ के पहले
दिन की कमाई से ज्यादा है।
‘ एक अन्य यूजर ने
लिखा
, ‘सुना है ब्रह्मास्त्र ने
पहले दिन ही 36 करोड़ कमा लिए हैं। इतना तो कंगना की पूरी फिल्म का बजट होता है।
तेजस कब आ रही है। बिना बायकॉट के एक और सुपर डुपर डिजास्टर।
‘

Download Brahmastra (2022) Movie HD Official Poster 7 - BollywoodMDB

गौर करने वाली बात
ये है कि
रणबीर कपूर की यह फिल्म
इस साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। रणबीर के अलावा यह आलिया भट्ट की भी पहली
फिल्म है जिसने इतने बड़े आंकड़े के साथ शुरुआत की है। इस फिल्म में रणबीर-आलिया
की जोड़ी पहली बार बिग स्क्रीन पर साथ आई है। फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और
नागार्जुन भी अहम रोल में हैं।

Desk Team