बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों की वजह से खूब चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने थलाइवी की शूटिंग और लुक की वजह से फैंस का दिल जीत लिया है। अब एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस के बारे में एक खुलासा किया है, जो बताता है की एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के लिए कितनी डेडिकेटेड हैं।
दरअसल, अभी कंगना, तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की बायोपिक के लिए शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उन्हें जयललिता के जीवन के आधार पर उन्हें अपने लुक में काफी बदलाव करना पड़ा है। एक्ट्रेस ने रोल के रियलस्टिक बनाने के लिए अपनी फिटनेस में भी काफी बदलाव किया था और अपना वजन बढ़ाया था। कंगना ने इस फिल्म के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया है. एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर यह खुलासा किया कि उन्होंने ‘थलाइवी’ फिल्म के लिए खूब मशक्क्त कर 20 किलो वजन बढ़ाया है.
कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैंने ‘थलाइवी’ के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया है. अब फिल्म कम्पलीट होने की कगार पर है. अब मुझे अपने पहले की साइज, एजिलिटी और लचीलेपन की तरफ लौटना है. सुबह उठकर टहलने जाती हूँ. कौन कौन है मेरे साथ?
बता दें कि कंगना रनौत ने बीते दिनों बताया था कि उन्होंने आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है. अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा किया था, जिसमें वह तमलिनाडू की पूर्व सीएम जयललिता के रुप में दिखाई दे रही थी. बता दें कि फिल्म ‘थलाइवी’ तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App






