बिग बॉस 14 का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है। इस दौरान अब धीरे-धीरे खिलाड़ी खुलकर अपने असली रूप में आ रहे हैं। घर में टास्क की वजह से गर्मी भी बढ़ती दिख रही है। ‘बिग बॉस 14’ के 11वें दिन घरवालों के बीच खूब छीना-झपटी हुई। बीती रात बिग बॉस की ओर से घरवालों को नया इम्यूनिटी टास्क मिला है। बिग बॉस ने इस टास्क के लिए घरवालों को टीम ए और टीम बी में बांट दिया है। बिग बॉस ने घर के सीनियर्स को दुकानदारों की भूमिका निभाने का काम दिया था। घर की पहली कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट निक्की तम्बोली को इस टास्क का संचालक बनाया गया है।

टास्क के बीचों बीच ही एजाज खान और जान कुमार सानू के बीच तीखी बहस हो जाती है। एजाज खान शुरू से ही जान कुमार सानू को कुछ ना कुछ बोल रहे थे। इसके बाद जान कुमार सानू ने उन्हें जवाब देना शुरू किया। जान कुमार सानू एजाज को उकसाने के लिए बार-बार कह रहे थे कि वो जल्द ही बाहर हो जाएंगे। इस बात पर एजाज खान ने कहा कि उन्हें जितनी कोशिश करनी है कर लें। इस बीच शहजाद देओल ने बीच में आकर बात संभालने की पूरी कोशिश की।

इसके तुरंत बाद ही जान कुमार सानू ने कहा, ‘हड्डियां दिखती है इनकी, बॉडी देखो इनकी…।’ खैर एजाज खान ने जान कुमार सानू की बातों को चुपचाप ही सुन लिया और वहां से निकल गए।

पिछले एपिसोड में पवित्रा पुनिया ने रुबीना दिलाइक के सामने अपने दिल का हाल बयान किया था। पवित्रा ने रुबीना दिलाइक से कहा है कि वो मन ही मन एजाज खान को पसंद करने लगी हैं। लेकिन लगता है कि एजाज खान अभी इन चीजों के लिए तैयार नहीं हैं। फिलहाल के लिए एजाज खान इस शो में फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। देखना होगा कि एजाज खान कब अपने सारे पत्ते लोगों के सामने खोलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



