फैमिली के साथ कंगना रनौत का बर्थडे सेलिब्रेशन,फोटोज में दिख रहा ऐक्ट्रेस के घर का बेहद खूबसूरत नजारा

Summary :

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार एंव पद्मश्री से सम्मानित कंगना रनौत ने अपने कैरियर में एक से एक बेहतरीन फिल्में दी है।

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार एंव पद्मश्री से सम्मानित कंगना रनौत ने अपने कैरियर में एक से एक बेहतरीन फिल्में दी है। कंगना रनौत का होम टाउन हिमाचल में है। इसी दौरान कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए और फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगा देने के बाद से एक्ट्रेस तुंरत ही अपने होम टाउन पहुंच गई। हिमाचल के एक साधारण से परिवार से निकल मायानगरी में अपनी सफलता के झंडे गाडऩे वाली कंगना रनौत फिलहाल अपनी फैमिली के साथ खाली समय बिता रही हैं।
दरअसल कंगना रनौत ने सोमवार यानी कल मनाली में अपने पूरे परिवार के साथ अपना 33 वां जन्मदिन मनाया है। कंगना के बर्थडे पर उनकी फैमिली ने खास पूजा का अयोजन भी किया था। 
कंगना रनौत के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें उनकी बहन रंगोली ने शेयर की है जिसमें कंगना घर में पूजा करते दिख रही हैं साथ ही उनके घर के अंदर का पूरा नजारा भी दिख रहा है। 
कंगना रनौत अपने बर्थडे के खास मौके पर शिवलिंग के पास बैठी दिखीं। बेटी के जन्मदिन के खास अवर पर उनकी मां ने हिमाचली खाना भी बनाया है। इस खाने में कई तरह की डिश शामिल थीं।
 
कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने जो तस्वीरें शेयर करी हैं उनमें उनकी मां किचन में खाना बना रही हैं। इतना ही नहीं कंगना के माता-पिता ने बेटी के जन्मदिन पर नवग्रह पूजा और कन्या पूजा का आयोजन भी किया है।
वहीं कंगना रनौत ने भी अपने बर्थडे पर अपनी फैमिली के साथ पूरा समय बिताया है। एक्ट्रेस ने भी अपने घर पर कन्याओं की पूजा की साथ ही उनकी आरती उतारी।  
जन्मदिन के मौके पर कंगना ने पिंक-पर्पल कलर की सिल्क साड़ी, हैवी गोल्ड नैकलेस और ईयरिंग्स पहने। इस लुक में कंगना बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना फिल्म पंगा में नजर आई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म थलाइवी इस साल जून में रिलीज होने वाली है। 

Desk Team