हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस सीजन 13 में कई ऐसी जोडिय़ां बनकर बाहर आएं जिन्हें फैंस एक साथ देखना काफी ज्यादा पंसद करते हैं। इन्हीं में से एक जोड़ी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की है। ये कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं।

मगर वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। वहीं स्टार्स भी अपना समय घर पर कैसे न कैसे बिताने में लगे हुए हैं। आसिम और हिमांशी पहले तो एक-दूसरे से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे थे,लेकिन अब इस तरह के माहौल को देखते हुए इस कपल ने भी घर पर रूकना ही ठीक समझा है।

दरअसल आसिम और हिमांशी एक-दूसरे से मिल जुल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉल पर मिलने और बातचीत करने का एक बेहतर विकल्प समझा है। जी हां ये कपल मिल नहीं पा रहा है इसलिए इन्होंने वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। हिमांशी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करी है। ये फोटो आसिम और हिमांशी की वीडियो कॉल के वक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने बहुत सारे हार्ट वाले इमोजी भी बनाए हुए हैं।

इस तस्वीर में हिमांशी की केवल एक ही आंख नजर आ रही है। वहीं आसिम सामान्य लुक में दिख रहे हैं। वो सफेद टीशर्ट के साथ लाल रंग की टोपी पहने नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने फैंस को भी यही सलाह दी है कि इस समय किसी से भी मिलने से बचें और घर पर ही रहें।
बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले हिमांशी ने आसिम को अपनी मां से मिलवाया है। मां से मिलते हुए दोनों की तस्वीर भी सामने आई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में आसिम और हिमांशी म्यूजिक वीडियो काला सोहना में एक साथ दिख चुके हैं। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने गया है। लेकिन लोगों के दिल में यह गाना कुछ खास जगह नहीं बना पाया है।


Download Android App
Download iOS App



