मनोरंजन जगत में पर पल खबरों का नया नया जमावड़ा लगा रहता है। चटपटी हो या रोमांस से भरी अलग अलग तरह की खबरें सामने आती हैं। ये नई नई खबरें फैंस को भी खूब पसंद आती हैं। हालांकि इनमें से कुछ ऐसी होती हैं जिनको जानने को हर कोई उत्सुक रहता है। ऐसे में सोमवार का दिन भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए खास रहा। कंगना रनौत और अरविंद स्वामी की मच अवेटेड फिल्म थलाइवी बीते लंबे समय से रिलीज को तैयार है।

हालांकि कोरोना की वजह से कई बार फिल्म की रिलीज डेट बदली गई है। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म से जुड़े दो बड़े अपडेट शेयर किए हैं। पहला तो ये कि फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कंगना ने फिल्म की स्पेलिंग भी बदल दी है। अब कंगना की मच अवेटेड फिल्म 10 सितंबर 2021 को रिलीज होगी।
ये फिल्म बेल बॉटम के बाद दूसरी बड़ी फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि कंगना और मेकर्स ने बेल बॉटम को देखकर ही फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने का ऐलान किया है। फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए कंगना ने लिखा, ‘ये एक आइकॉनिक व्यक्तित्व की कहानी है जो केवल बड़ी स्क्रीन के लिए ही बनी है। अब फिल्म थलाइवी #Thalaivii रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म थलाइवी आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 10 सितंबर को रिलीज होगी।’
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित इस फिल्म का अंग्रेजी नाम भी बदल दिया गया है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने थलाइवी का जो नया पोस्टर शेयर किया है। उसमें थलाइवी फिल्म की स्पेलिंग भी बदल दी गई है। अभी तक फिल्म को अंग्रेजी में Thalaivi लिखा जा रहा था लेकिन अब से फिल्म का नाम Thalaivii कर दिया गया है। यानी कि फिल्म की अंग्रेजी स्पेलिंग में एक एक्स्ट्रा आई (I) जोड़ दिया गया है। हालांकि ये क्यों किया गया है, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App



