अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। कंगना रनौत एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो खान और कपूर परिवार पर भाई-भतीजावाद व मूवी माफिया समेत कई आरोप लगाती आ रही हैं। तभी से अभिनेत्री के सलमान खान संग संबंध बिगड़ गए थे। यही नहीं बहुत से ऐसे मौके भी आये जब कंगना ने सलमान के लिए भला बुरा कहा। पर अब ऐसा लगता है की कंगना और सलमान के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।

जी हां, दरअसल कंगना रनौत को ईद के खास मौके पर उन्ही की पार्टी में स्पॉट किया गया। जिस वजह से अब एक्ट्रेस को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, 3 मई 2022 को सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने ईद के खास मौके पर एक शानदार पार्टी होस्ट की, जिसमें कई सितारों ने शिकरत की।

कंगना ने इस पार्टी में शामिल होकर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर साझा किया है, जिसमें कंगना सबको ईद मुबारक कहती दिखाई दे रही हैं।
वैसे तो कंगना रनौत बॉलीवुड पार्टीज से दूर ही रहना पसंद करती हैं, मगर उन्होंने सलमान खान की पार्टी में पहुंच सभी को हैरान कर दिया। शायद इसी वजह से फैंस को उनका अचानक इस पार्टी में आना कुछ अच्छा नहीं लगा, जिस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो एक्ट्रेस को गिरगिट तक कह दिया, तो किसी ने इस्लाम फोबिक कह डाला।




कंगना ने फैंस को दिखाया अपना लुक

इस पार्टी में जाने से पहले कंगना ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से ईद मुबारक का एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस कयामत ढा रही थीं। अपनी इसी ड्रेस की वजह से उन्होंने पार्टी में चार-चांद लगा दिए थे। सफेद और हल्के हरे रंग का शरारा पहन कर वो काफी प्यारी लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने हैवी झुमके और एक चोकर सेट पहना था। एक्ट्रेस ने इस मौके पर मिनिमल मेकअप लुक चुना था, जो उन्हें एलिगेंट टच दे रहा था। अपने इस लुक को एक्ट्रेस ने मेसी बन से पूरा किया था।


Download Android App
Download iOS App



