बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब लाइमलाइट में रहती है।
वहीं, अब कंगना ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। बता दें, एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर चुप्पी तोड़ते हुए फैंस को खुशखबरी दी है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि वह किसी को डेट कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी
दरअसर, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान कंगना रनौत और निशांत पिट्टी की एक तस्वीर सामने आई थी। तस्वीर में कंगना और निशांत मुस्कुराते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के आते ही दोनों के डेटिंग करने की अफवाह आने लगी। मामले को बढ़ता देख कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर डेटिंग की खबरों को खारिज करते हुए बताया की वह किसी और को डेट कर रही हैं।
क्या लिखा स्टोरी में?
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “मीडिया से मेरी विनम्रता के साथ गुज़ारिश है कि वो गलत जानकारियां न फैलाएं। निशांत पिट्टी जी शादीशुदा हैं और मैं किसी और को डेट कर रही हूं। सही वक्त का इंतज़ार कीजिए। मेहरबानी करके हमें शर्मिंदा मत कीजिए”।
इस दौरान कंगना ने कहा कि ये सही नहीं है कि एक नौजवान महिला को जब भी किसी नए शख्स के साथ देखा जाए तो दोनों का नाम जोड़ दिया जाए। वो भी सिर्फ इसलिए की उनकी साथ में तस्वीर आ गई है। कृपया कर के ऐसा मत कीजिए।
इस शख्स से हाल ही में जुड़ा था नाम
बता दें, कुछ दिन पहले ही कंगना रनौत को मुंबई में एक सैलून के बाहर एक शख्स के साथ हाथों में हाथ डाले देखा गया था। जिसके बाद उस उस मिस्ट्री मैन से अभिनेत्री का नाम जोड़ा जाने लगा।
पपराज़ी और फैन पेजों पर उनके साथ हाथ में हाथ डालकर चलने की तस्वीरें साझा किए जाने के बाद कंगना ने डेटिंग की अफवाहों के बारे में भड़कते हुए कहा था कि जिस शख्स के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुई हैं वो उनका हेयरस्टालिस्ट हैं।


Download Android App
Download iOS App








