बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अक्सर मुद्दों पर बोलती नज़र आती हैं। जिनकी वजह से वो सुर्खियो में छाई रहती हैं। और अब खबर है कि कंगना रनौत एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘धाकड़’ रिलीज़ हो चुकी है। बता दें, अपनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें थीं। लेकिन कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया’ 2 के सामने कंगना की ‘धाकड़’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल नहीं पाई। इसी बीच अब धाकड़ की असफलता के बाद कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है।

आपको बता दें, कंगना रनौत ने अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ की घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो सबके साथ फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर बातचीत करती दिखाई दे रहीं हैं। इस स्टोरी को पोस्ट करते हुए लिखा, “इमरजेंसी क्रू, फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी”। कंगना की इस स्टोरी को देखते हुए पता चलता है कि वो जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरु करने वाली है।

जानकारी के अनुसार, ये फिल्म भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित होगी। जो उनके द्वारा पूरे देश में लगाई गई इमरजेंसी की कहानी पर फिल्माया जाएगा। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नज़र आएंगी। साथ ही कंगना इस फिल्म को डायरेक्ट भी करेंगी। आपको बता दें कि साल 1975 में प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक यानि 21 महीने तक पूरे देशभर में इमरजेंसी लगी हुई थी।

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में 20 मई 2022 को फिल्म धाकड़ रिलीज हुई। जो फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। अब तक कंगना रनौत बड़े पर्दे पर जयललिता, मणिकर्णिका जैसे कई पावरफुल रोल कर चुकी हैं। और अब वो जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले करती नज़र आएंगी। अब उनके फैंस इस फिल्म में कगंना को नए रुप में दिखने का इंतज़ार कर रहें हैं।


Download Android App
Download iOS App



