बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। जिसकी वजह से वह कई बार विवादों का भी हिस्सा बन चुकी हैं। बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद अब कंगना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रही हैं। कंगना के फैंस उनके ओटीटी डेब्यू के बारे में जानकर बहुत खुश होने वाले हैं। वह एक रियलिटी शो होस्ट करने वाली हैं।

कंगना से एक प्लेटफॉर्म अभी तक अछूता था, वो था डिजिटल प्लेटफॉर्म। लेकिन अब इंतजार की घड़ी खत्म होने जा रही है। कंगना न सिर्फ ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं बल्कि पहली बार शो की होस्ट बनने जा रही हैं। कंगना शो की होस्ट के तौर पर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत टेंप्टेशन आईलैंड शो के इंडियन अडेप्टेशन के साथ ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। कंगना ने शो को साइन कर लिया है। जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएंगी। मिली जानकारी के मुताबिक टेंप्टेशन आईलैंड शो में कपल्स और सिंगल पार्टिसिपेट करते हैं। इस शो के दौरान उनका अपने पर्टनर के साथ रिलेशन और कनेक्शन टेस्ट किया जाता है। होस्ट के तौर पर कंगना का एक अलग ही अवतार फैंस को देखने को मिलने वाला है। कंगना रनौत हमेशा अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट हाथ में लेती हैं और उसे सफल बनाती हैं। माना जा रहा है कि कंगना का हुनर डिटिजल प्लेटफॉर्म पर भी रंग लाएगा।

कंगना रनौत के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। उनकी फिल्म थलाइवी जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म अप्रैल के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी मगर कोरोना महामारी के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। इसके अलावा वह धाकड़, तेजस सहित कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



