बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर है। वो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पोल खोलने में वक़्त नहीं लगाती। उनके बयान अक्सर सनसनी मचा देते है। वही कभी- कभी कंगना रनौत पर खुद के बयान भारी पड़ जाते है। ऐसा ही कुछ हुआ जब कंगना ने जावेद अख्तर पर टिपण्णी की जिसके बाद एक्ट्रेस पर मानहानि का मुकदमा दर्ज हो गया।

दरअसल जावेद अख्तर की तरफ से कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई की अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में मानहानि का मुकदमा चल रहा है। वहीं कोर्ट की सुनवाई में हाजिर ना होने को लेकर जावेद अख्तर के वकील की तरफ से कंगना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग रखी गई थी। वहीं इसे लेकर कोर्ट ने कंगना को एक दिन की और मोहलत दे दी है।

इस मामले को लेकर कोर्ट ने टिप्पणी की है कि कंगना रनौत की तरफ से लगाई गई मोहलत देने की याचिका पर आज की रियायत दी जाती है और ये आखिरी मौका है। कोर्ट कंगना को हर सूरत में अगली सुनवाई में हाजिर रहने का निर्देश देता है। वहीं दूसरी याचिका कंगना रनौत की तरफ से दाखिल की गई थी जिसमें उन्होंने कोर्ट की सुनवाई में हाजिर ना रहने की छूट मांगी थी।

कंगना की तरफ से कहा गया था वो लगातार काम में व्यस्त रहती हैं और ट्रैवल करती रहती हैं। ऐसे में उन्हें कोर्ट की हर सुनवाई में पेश ना होने की छूट दी जाए। दरअसल फरवरी में जावेद अख्तर की तरफ से कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया गया था। जावेद अख्तर का आरोप है कि उन्होंने नेशनल टीवी पर उनकी गरिमा को चोट पहुंचाने वाली बातें कही हैं।


Download Android App
Download iOS App



