बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। यही नहीं कंगना को कई बार इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स से भी लड़ते हुए देख गया है। इन्हीं में से एक फिल्म निर्माता करण जौहर भी है, जिन्हें कंगना कुछ खास पसंद नहीं करती हैं। दरअसल कंगना को बहुत बार करण जौहर पर सीधा निशाना साधते हुए देखा गया है, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

दरअसल गुरुवार को कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर करण जौहर की फिल्म ‘शेरशाह’ की तारीफ की। जबकि कुछ साल पहले कंगना ने ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में करण जौहर पर नेपोटिज्म का ठेकेदार होने का आरोप लगाया था।

खैर, हाल ही में कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की है, जिसमें से पहली तस्वीर कैप्टन बत्रा और दूसरी फिल्म के बारे में है। इस पोस्ट को शेयर करके कंगना ने लिखा, राष्ट्रीय नायक विक्रम बत्रा पालमपुर के एक हिमाचली लड़के थे, जो बहुत लोकप्रिय और प्रिय सैनिक थे। जब उनकी निधन की खबर आई तो हिमाचल में ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इसकी यादें हमारे दिलों में आज भी ताजा हैं। एक बच्चे के रूप में मुझे इस खबर ने कई दिनों तक परेशान किया था।

जबकि शेयर की गई दूसरी तस्वीर में कंगना रनौत ने लिखा, ‘सिद्धार्थ मल्होत्रा आपने क्या शानदार श्रद्धांजलि दी है। पूरी टीम को बधाई। यह एक बड़ी जिम्मेदारी थी और आप सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

जानकारी के लिए बता दें, कंगना को किसी की भी तारीफ करते हुए बहुत कम देखा जाता है और इसी खास वजह से उनके इस पोस्ट के काफी चर्चे हो रहे हैं। अब कंगना का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लोगों का कहना है कि कंगना ने इनडायरेक्टली करण जौहर की तारीफ की है।

विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने काम किया है। खास बात ‘शेरशाह’ कारगिल युद्ध के शहिद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है। युद्ध में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे। करण जौहर इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म पिछले दिनों 12 अगस्त को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



