बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत हमेशा किसी न किसी वजह विवादों में घिरी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री के ऊपर साप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगा है,जिसके चलते मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भेजा है। ऐसे में अब कंगना और उनकी बहन रंगोली दोनों को जल्द ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होना पड़ेगा। अब कंगना ने खुद पर मिले इस समन पर सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है।

मुंबई पुलिस ने भेजा समन
मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को बुधवार को समन भेजा है। ऐसे में पुलिस ने उन्हें 26 और 27 अक्टूबर को इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के सामने पेश होने के लिए कहा। मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद दोनों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 124ए (राजद्रोह), 295ए और 153ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

अब कंगना रनौत ने इसे लेकर खुद अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैसे तो कंगना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में कंगना ने इस बात का जवाब भी अपने सोशल मीडिया के जरिए दिया है। इस दौरान कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘जुनूनी पेंगुइन सेना… महाराष्ट्र के पप्पूप्रो, बहुत याद आती है क-क-क-क-क कंगना, कोई बात नहीं जल्दी आ जाऊंगी।

बताते चले कि कंगना और रंगोली के ऊपर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप है। वहीं अदालत में दायर याचिका में कहा गया है,कंगना रनौत अपने ट्वीट के माध्यम बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में लड़ाई करने की कोशिश करती हैं। इसके अलावा याचिकाकर्ताओं का यह भी कहना है अभिनेत्री के बयानों और उनके ट्वीट के जरिए दोनों समुदाय के बीच नफर ज्यादा बढ़ती है।

Download Android App
Download iOS App