अपने बेबाक बयानों लिए जानी-जाने वाली बॉलीवुड की पंगा क्वीन इन दिनों सोशल मीडिया स्टार बनी हुई है। जी हां दरअसल कंगना रनौत आजकल अपने एक के बाद एक विवदित ट्वीट्स और विचारों की वजह से चर्चा में छाई हुई हैं। खैर,सबको टेंशन देकर खुद की लाइफ एन्जॉए करने वाली कंगना की इन लेटेस्ट तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी और अकर्षित किया है।

सोशल मीडिया पर की तस्वीरें शेयर
कंगना रनौत ने शुक्रवार यानी आज तड़के ट्विटर के जरिए फूलों के साथ तस्वीरें साझा की हैं,वहीं फूलों के साथ पोज दे रही कंगना भी काफी ज्यादा फ्रेश मूड में दिख रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी ये तस्वीरें अपने घर के गार्डन में क्लिक की हैं।

फोटोज में आप कंगना के चेहरे पर बेहद क्यूट सी मुस्कान को देख सकते हैं। वैसे कुछ भी हो ओपन कर्ली हेयर और रेड डार्क लिपस्टिक में पीले फूलों के साथ पोज देते हुए कंगना का अंदाज वाकई देखने लायक है।

बता दें,तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना रनौत ने तस्वीरों के कैप्शन में प्रेम पुजारी फिल्म के गाने की एक लाइन भी लिखी है- फूलों के रंग से दिल की कलम से तुझको लिखी रोज पाती।

वहीं कुछ दिनों पहले कंगना रनौत ने जॉगिंग करते हुए ये तस्वीर शेयर की थी।

बता दें कंगना का ऑफिस मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है। जहां 9 सितम्बर को बीएमसी ने अवैध निर्माण को लेकर तोड़फोड़ की थी। ये एक आवासीय दफ़्तर है।

कंगना ने इसके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका डाली थी, जिसके बाद उन्हें स्टे मिल गया है। कंगना ने बीएमसी से 2 करोड़ रुपये हर्जाना भी मांगा है।


Download Android App
Download iOS App



