बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत परदे पर जितनी बोल्ड और निडर दिखती है उतना ही वो अपनी निजी जिंदगी में है। अपने बेबाक और बेख़ौफ़ बयानों के लिए जानी जाने वाली कंगना इन दिनों बॉलीवुड पर भड़की हुई है और बीते दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान काई नामी बॉलीवुड सितारों का नाम लेकर अपनी भड़ास निकाली थी।
कंगना रनौत ने हमेशा बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद, भेदभाव, और लिंग भेद के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई है और वो अपनी बात को कठोरता से रखने में कभी पीछे नहीं हटती।
फिल्म क़्वीन की अभिनेत्री कंगना रनौत ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में बताया कि मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की रिलीज के दौरान आमिर खान और आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड सितारों ने उनकी प्रशंसा या समर्थन नहीं किया है।
कंगना रनौत के इस स्टेटमेंट पर जब आलिया से सवाल किये गए तो आलिया भट्ट ने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि वह (कंगना) मुझे नापसंद नहीं करती है और मुझे नहीं लगता कि वह मुझे बुरा समझती है। मुझे नहीं लगता कि मैंने उसे परेशान करने के लिए जानबूझकर कुछ किया है। अगर उन्हें ऐसा लगता है तो, मैं व्यक्तिगत स्तर पर उनसे माफी मांगूंगी ।
कंगना ने जब आलिया भट्ट की इस सफाई पर रिएक्शन माँगा गया तो कंगना ने कहा ‘ मैं आलिया भट्ट से मिली थी और उनसे पुछा था की क्या मणिकर्णिका विवाद मेरा पर्सनल मामला है। जब सारा देश इस फिल्म में मेरे काम की तारीफ कर रहा है तो सिर्फ बॉलीवुड ही क्यों चुप है।
बकौल कंगना रनौत , मैंने आलिया से कहा की वो मेरी फिल्म देखने से क्यों डरती है। मुझे लगता है अब उसे बड़ा हो जाना चाहिए और थोड़ा साहस दिखाते हुए महिला सशक्तीकरण और राष्ट्रवाद के बारे में एक महत्वपूर्ण फिल्म का समर्थन करना चाहिए।
कंगना रनौत इतने पर भी नहीं रुकी और उन्होंने आलिया भट्ट पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की आलिया के पास खुद की आवाज नहीं है और उसका अस्तित्व करण जौहर के कठपुतली के अलावा कुछ नहीं है।
कंगना ने आगे कहा , ” मैंने उससे कहा कि अगर वह केवल रुपये कमाने पर ध्यान दे रही है और आवाज नहीं उठा रही है, तो उसकी सफलता का कोई मूल्य नहीं है … आशा है कि वह सफलता के वास्तविक अर्थ और उसकी जिम्मेदारियों को समझती है। ”
गुरुवार को, एक कार्यक्रम के दौरान, कंगना रनौत ने कहा कि बॉलीवुड ने उनके खिलाफ जैसा काम किया है, वह हर एक को बेनकाब करेंगी। मणिकर्णिका अभिनेत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ” में इन सबकी वाट लगा दूंगी , एक – एक को एक्सपोज़ करुँगी।


Download Android App
Download iOS App











