Kangana Ranaut की ‘Emergency’ को मिली सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, विवादों के कारण कई बार टली रिलीज डेट

Summary :

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड ने गुरुवार को हरी झंडी दे दी है। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। जल्द ही मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ बीते कई हफ्तों से रिलीज को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। कंगना रनौत की ये फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी थी। सेंसल बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई हुई थी। अब सेंसर बोर्ड ने गुरुवार को इस फिल्म को हरी झंडी दे दी है। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। जल्द ही इसको लेकर तारीख भी जारी कर दी जाएगी।

कंगना ने पोस्ट कर दी जानकारी

बता दें कि इसकी जानकारी कंगना रनौत ने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हमें ये बताते हुए बेहद खुशी है कि सेंसर बोर्ड ने हमारी फिल्म को पास कर दिया है। अब जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। कुछ ही देर में हम इसकी रिलीज की तारीख भी आपके साथ शेयर करेंगे। हमारा समर्थन करने के लिए सभी का शुक्रिया।’ कंगना के इस पोस्ट के बाद अब साफ दिख रहा है कि फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। बस मेकर्स इसकी रिलीज डेट भी जल्द ही घोषित करने वाले हैं।

क्या था पूरा मामला?

फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर ये बताया गया था कि फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी. लेकिन फिल्म पर सिख समुदाय ने आपत्ति की थी, जिसके बाद फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था. मामला मध्य प्रदेश की हाईकोर्ट तक पहुंच गया. इसके बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई.

दूसरी तरफ मेकर्स ने भी बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया. CBFC ने रिवाइजिंग कमिटी बनाकर फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए भी सुझाव दिए थे. जानकारी के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने के लिए कुछ शर्तें भी रखी थीं, और कुछ सीन में आपत्ति जताते हुए मेकर्स को कुछ उनमें बदलाव के लिए सुझाव भी दिए थे. साथ ही, डिस्क्लेमर के इस्तेमाल के लिए भी कहा गया था.

बता दें कि इस फिल्म में कंगना के अलावा, श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स भी हैं. फिल्म में कंगना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रोल में हैं. कंगना रनौत इस फिल्म की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।