अभिनेता आमिर खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस बात से अवगत नहीं थे कि फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का उनके द्वारा समर्थन नहीं करने को लेकर कंगना रनौत उनसे अप्रसन्न हैं। कंगना ने एक साक्षात्कार में दावा किया था कि वह आमिर की फिल्म ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की स्क्रीनिंग में शरीक हुई थीं, लेकिन जब उनकी फिल्मों की बारी आई तो आमिर ने समर्थन नहीं किया। आमिर ने कंगना के बयान के बारे में बताये जाने पर कहा, ‘वह मुझसे अप्रसन्न थीं? क्यों?’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझे कभी नहीं बताया कि वह मुझसे अप्रसन्न हैं। मैं जब उनसे मिलूंगा तो पूछूंगा।’ आमिर ने अपने 54वें जन्मदिन के मौके पर पत्रकारों से यह बात कही। ‘मणिकर्णिका’ के पर्दे पर आने के बाद कंगना ने आमिर खान और आलिया भट्ट समेत बालीवुड की कई हस्तियों पर अपनी फिल्म को समर्थन नहीं देने के लिये निशाना साधा था।
कंगना ने कभी नहीं बताया कि वह मुझसे अप्रसन्न है : आमिर खान
Summary :
आमिर की फिल्म ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की स्क्रीनिंग में शरीक हुई थीं, लेकिन जब उनकी फिल्मों की बारी आई तो आमिर ने समर्थन नहीं किया।


Download Android App
Download iOS App



