कपिल शर्मा बने प्रेरणा, 4th क्लास की बुक्स में कॉमेडी किंग को पढ़ेंगे बच्चे!

Summary :

कपिल शर्मा को बच्चे चौथी क्लास की जीके के एक चैप्टर में पढ़कर उनकी जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे। ये गुड न्यूज खुद कपिल शर्मा ने अपने फैंस के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके की है।

भारत के नंबर वन कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा की जीवनी अब बच्चों के सिलेबस का हिस्सा बन गई है। कपिल शर्मा का चैप्टर जीके की बुक में पढ़कर चौथी क्लास के बच्चे उनकी जिंदगी के प्रेरणा ले सकेंगे। ये गुड न्यूज खुद कपिल शर्मा ने अपने फैंस के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके की है।
इस पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि कपिल के बारे में विस्तार से लिखा गया है। फोटो में दिख रहे चैप्टर में कपिल शर्मा की फोटो लगी है। दूसरे फोटो में वो अपनी टीम के साथ खड़े हैं जिसमें उनके शो के पुरानी साथी नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आ रहे हैं। एक और फोटो है जो उनकी हिट फिल्म किस-किस को प्यार करूं का है। चैप्टर का टाइटल है The comedy king kapil sharma 
साफ है कपिल शर्मा ने अपना जो मुकाम बनाया है वो भारत के अब तक के कॉमेडी स्टार्स के इतिहास का सबसे बड़ा पैमाना है। कपिल पिछले एक दशक से भी ज्यादा वक्त से टीवी के भी किंग बने हुए हैं। स्टैंड अप कॉमेडी से शुरू हुआ उनका करियर आज कॉमेडी के किंग के मुकाम पर जा पहुंचा है। एक्टिंग में भी कपिल ने हाथ आजमाया जिसमें वो पसंद किए गए। 
कपिल ने दुनिया के करीब सभी बड़े शहरों में अपने शो किए हैं, जिसके लिए वो मोटी फीस चार्ज करते हैं। आज बॉलीवुड सेलेब्स उनके शो में जाकर अपनी फिल्म को प्रोमेशन करते हैं। 
कपिल शर्मा का मशहूर टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ इसी साल फरवरी से बंद हो गया था। शो के बंद होने के बाद दर्शक और उनके फैंस निराश हैं। हर वीकेंड कपिल अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने में कामयाब रहते हैं। शो अब अगले महीने मई से फिर से शुरू होने वाला है।  खबरें हैं कि शो को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 

Desk Team