कॉमेडी के किंग Kapil Sharma को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि वह जल्द टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। वह अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ टीवी पर एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं।
बता दें कि कपिल शर्मा का वजन डिप्रेशन और ज्यादा शराब पीने से बहुत बढ़ गया था। लेकिन अब कपिल शर्मा ने अपने आपको फिट कर लिया है। इसी के साथ कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर आई है जिसे सुनकर वह भी खुशी के मारे पागल हो जाएंगे।
Kapil Sharma ने किया बड़ा खुलासा
खबरों के अनुसार, Kapil Sharma अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतराथ से इस साल दिसंबर तक शादी कर सकते हैं। बता दें कि शादी के सारे फंक्शन चार दिन तक चलेंगे। कपिल और गिन्नी की शादी पूरे पंजाबी स्टाइल में होगी। कपिल की शादी में करीबी रिश्तेदार और उनके दोस्त शामिल होंगे।
Jalad wapas aa raha hoon ‘The Kapil Sharma Show’ lekar aap ke liye sirf @SonyTV par. @TataSky subscribers Sony TV ka mazza without any additional cost lijiye, Abhi call kariye 18002086633 or email contact@tatasky.com
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) October 6, 2018
गर्लफ्रेंड गिन्नी से कर रहे हैं शादी
Kapil Sharma और गिन्नी की शादी के सारे ही फंक्शन 4 दिन तक चलेंगे। कपिल और गिन्नी की शादी पंजाब में कपिल के घर में होगी।
यह भी खबरें आ रही हैं कि कपिल की शादी में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं। कपिल की शादी पंजाब में होने के बाद वह मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगे।
गिन्नी के बारे में तस्वीर पोस्ट करके बताया था
Kapil Sharma ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के बारे में अपने फैंस को उस समय बताया था जब उनकी और सुनील ग्रोवर की लड़ाई फ्लाइट में हुई थी। कपिल ने सोशल मीडिया पर गिन्नी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘मैं ये नहीं कहूंगा कि ये मेरी बेटर हाफ है । ये मुझे पूरा करती है । लव यू गिन्नी । प्लीज इसका स्वागत करें । मैं इससे बहुत प्यार करता हूं ।’
कपिल शर्मा के रिलेशनल को लेकर यह भी खबरें आ रहीं थी कि उनका उनकी पूर्व कलीग प्रीति सिमोस को भी डेट कर चुके हैं। लेकिन कपिल ने उस पर बात करते हुए कहा था कि इस खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है। बता दें कि कपिल और गिन्नी पहले से ही दोस्त हैं।


Download Android App
Download iOS App











