कपिल शर्मा सुबह 4 बजे जिम में पहुंचकर इंटेंस वर्कआउट करते आये नजर, लोगों ने ऐसे लिए मजे

Summary :

कॉमेडी सफल किंग कपिल शर्मा को बीते दिनों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। दरअसल, कपिल शर्मा पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे थे कि उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रमोट करने से इंकार कर दिया।

कॉमेडी के सफल किंग कपिल शर्मा को बीते दिनों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। दरअसल, कपिल शर्मा पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे थे कि उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रमोट करने से इंकार कर दिया। लेकिन, मंगलवार को अनुपम खेर ने इन सभी बातों पर विराम लगा दिया है। जिसके बाद कपिल अब चैन की सांस ले पर रहे हैं और उसका सबूत है उनका लेटेस्ट वर्क आउट वीडियो।
अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपने ऊपर लगे सभी आरोपों के हट जाने के बाद कपिल शर्मा में एक बार फिर काफी ज्यादा जोश भर आया है या यूं कह लीजिये कपिल शर्मा अपने शो पर आये स्टार्स से इंस्पायर होकर खुद अब फिट होने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद कपिल ने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है जिसमें एक्टर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।
सुबह 4 बजे ही करने लगे वर्कआउट 
कपिल शर्मा द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि उन्होंने बॉलीवुड सितारों की तरह खुद को फिट रखने का मन बना लिया है। तभी तो कॉमेडी के बादशाह सवेरे 4 बजे उठकर इंटेंस वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को कपिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। वीडियो में उन्हें पुशअप्स से लेकर ट्रेडमिल पर भागते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान ये कहना शायद गलत नहीं होगा कपिल शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सीरियस नजर आ रहे हैं। वैसे कपिल जिस तरह से जिम में पसीना बहा रहे हैं तो यह सब देखकर ऐसा लग रहा है वो जल्द ही 6 पैक एब्स बनाकर फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं।

कपिल शर्मा ने इस वीडियो को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा- जब आपकी सुबह 6 बजे की शिफ्ट हो और आप 4 बजे जिम चले जाते हैं।#noexcuses #workout #stayhealthy #stayhappy।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन 
वैसे, कपिल शर्मा का ये वीडियो देख न केवल फैंस बल्कि सेलेब्स भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, लगता है आज दीपिका सेट पर आएगी, इसलिए इतनी तैयारी हो रही है। वहीं एक यूजर ने लिखा, वाह सिर जिम कर रहे हो किस पर गुस्सा निकाल रहे हो। इसके अलावा कई फैंस ऐसे भी है जो कपिल का ये वर्कआउट वीडियो देख उनके 6 पैक एब्स देखने के लिए बेताब हैं।

Desk Team