बॉलीवुड के फेमस कपल कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब जल्द ही एक दूसरे के होने को तैयार हैं, जैसलमेर में जल्द ही दोनों एक दूसरे संग साथ जीने-मरने की कस्मे खाने वाले हैं। हालाँकि कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिक्ली एक्सपोस नहीं किया था लेकिन ये तो पूरा जग जनता था कि दोनों के बीच काफी कुछ गुप-चुप चल रहा हैं।
जैसलमेर के लिए रवाना हुए करण जौहर, शाहिद कपूर
जहा अबतक दूल्हा-दुल्हन को ही एयरपोर्ट पर जैसलमेर के लिए उड़ान भरते देखा गया था, वही अब शादी के गेस्टस ने भी जैसलमेर के लिए उड़ान भर ली हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स आज से शुरू होने जा रहे हैं इसलिए उनके परिजन भी उन खुशियों में शामिल होने के लिए रवाना हो चुंके हैं। इस लिस्ट में आज फिल्म निर्माता करण जौहर और एक्टर शाहिद कपूर को बीवी मीरा संग जैसलमेर के लिए उड़ान भरता स्पॉट किया गया।
करण जौहर भी हुए शादी के लिए रवाना
शाहिद-मीरा ही नहीं बल्कि फिल्म निर्माता करण जौहर भी सिड-कियारा की खुशियों में शरीख होने जैसलमेर के लिए निकल चुंके हैं। करण जौहर को रविवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया। बता दे कि बीते दिन 4 फरवरी को दुल्हनिया कियारा और दूल्हे राजा सिड समेत उनकी फैमिली वेडिंग वेन्यू जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की पूरी टीम को भी वेडिंग वेन्यू पर देखा गया था।
आज से शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन्स
आज से यानी 5 फरवरी से कियारा और सिड के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की भी शुरुआत हो जाएगी। जिसमे पहला फंक्शन मेहँदी और संगीत सेरेमनी होगा। बता दे कि शादी पूरी तरह पंजाबी रीति-रिवाजो के साथ पूरी होगी। इस दौरान करीब 100-150 लोगों को गेस्ट लिस्ट में शामिल किया गया हैं।
मनीष मल्होत्रा डिज़ाइन में नज़र आएँगी कियारा
कियारा ने अपने इस स्पेशल डे के लिए बॉलीवुड के फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का लेहंगा शॉर्टलिस्ट किया हैं। अपनी शादी के इस खास दिन पर कियारा मनीष मल्होत्रा का लेहंगा पहन नज़र आएँगी जिसका इंतज़ार उनके सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। खबरों की माने तो मनीष ने सिड और कियारा की शादी के लिए करीब 150 आउटफिट तैयार किए हैं जोकि वाकई सबसे हटकर दिखाई देने वाले हैं, और बात कि जाए उनके बाकि प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तो कपल सभी फंक्शन्स में मनीष मल्होत्रा के क्रिएशन्स में नज़र आएगा। लेकिन उन सभी 150 ड्रेसज में दूल्हा-दुल्हन के परिवार वाले भी शामिल हैं।