बॉलीवुड फिल्म अदाकारा कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। कभी ट्विटर और इंस्टाग्राम से दूरी बनाकर रखने वाली अदाकारा कंगना रनौत के लिए इन दिनों ये बेस्ट एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बन गया है। अक्सर अदाकारा ट्विटर पर जोक्स क्रैक करती हैं तो कई बार लोगों की टांग भी खींच लेती हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी के गाने ‘चली चली’ पर फैंस से अपने-अपने डांसिंग या एडिटेड वीडियो को शेयर करने का चैलेंज दिया था।

जिसके बाद एक्ट्रेस के एक फैन ने उनके ‘दुश्मन’ और बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर का एक एडिटेड वीडियो बना डाला। इस वीडियो में करण जौहर कंगना रनौत के गाने चली चली पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। दरअसल करण जौहर किसी की शादी में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को कंगना रनौत के गाने पर एडिट कर बना दिया गया है।
Thundering performance #ChaliChaliChallenge 🔥🔥🔥#Thalaivi #KanganaRanaut #PapaJo#JustforFun pic.twitter.com/mhQwmXR4Nu
— Yme (@e1m1y1) April 3, 2021
वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा है, ‘चली चली चैलेंज पर करण जौहर का जबरदस्त परफॉर्मेंस, मस्ती के लिए है’। वीडियो शेयर कर कंगना ने लिखा, ‘चली चली चैलेंज का यह अब तक का बेस्ट वीडियो है’। अभी तक इस पर करण जौहर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैl चली चली यह गाना जे. जयललिता के जीवन पर आधारित फिल्म थलैवी पर आधारित है।

कंगना रनौत और करण जौहर की लड़ाई लंबे समय से चल रही है। उन्होंने करण जौहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर को लगातार ट्रोल किया गया था। इसके बावजूद हाल ही में करण जौहर ने घोषणा की है कि वह संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च करने वाले हैं। कंगना रनौत फिल्म अभिनेत्री है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



