पिछले माह कोविड-19 से पीड़ित हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अब संक्रमण मुक्त हो गए हैं। सोशल मीडिया पर स्वयं यह सूचना साझा करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘बीते 48 घंटों में दो बार मेरी कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।’’
बीते 48 घंटों में दो बार मेरी कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। मैं ईश्वर का तथा मेरे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले प्रदेशवासियों, शुभचिंतकों और समस्त कार्यकर्ताओं का भी हृदय से आभारी हूँ।
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) April 4, 2021
उन्होंने इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले प्रदेशवासियों, शुभचिंतकों और समस्त कार्यकर्ताओं के वह हृदय से आभारी हैं। मुख्यमंत्री रावत 22 मार्च को कोविड 19 से ग्रस्त हुए थे और इस कारण उनका दिल्ली का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया था जहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेताओं से भेंट करनी थी ।


Download Android App
Download iOS App



