Dhurandhar 2 की वजह से Karan Johar को हुआ FOMO, फिल्ममेकर के उमड़े जज़्बात

Summary :

Karan Johar On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म के रिलीज होने के बाद तो मानों इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का पूरा इतिहास ही बदलने वाला हो. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तबसे बॉक्स ऑफिस पर तो मानों पैसों की बारिश हो गई है. इसी के साथ फिल्म को लेकर इंडस्ट्री से भी कई लोगों के रिव्यूज आ रहे हैं. तमाम सेलेब्स और फिल्म मेकर्स चाहे वो साउथ इंडस्ट्री के हों या बॉलीवुड के , इस फिल्म पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि इसी बीच लोगों ने ये नोटिस किया कि करण जौहर…

Karan Johar On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म के रिलीज होने के बाद तो मानों इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का पूरा इतिहास ही बदलने वाला हो. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तबसे बॉक्स ऑफिस पर तो मानों पैसों की बारिश हो गई है. इसी के साथ फिल्म को लेकर इंडस्ट्री से भी कई लोगों के रिव्यूज आ रहे हैं.

तमाम सेलेब्स और फिल्म मेकर्स चाहे वो साउथ इंडस्ट्री के हों या बॉलीवुड के , इस फिल्म पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि इसी बीच लोगों ने ये नोटिस किया कि करण जौहर की तरफ से फिल्म को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं आया है. जबकि रणवीर सिंह तो करण के खास दोस्त हैं, दोनों ने साथ में फिल्म भी की है. लेकिन इन सवालों के बीच अब करण जौहर ने भी फिल्म पर फाइनली रिएक्शन दे दिया है.

Karan Johar On Dhurandhar 2: करण को हुआ ‘धुरंधर 2’ का फोमो

Karan Johar On Dhurandhar 2
Karan Johar On Dhurandhar 2 (Source: Social Media)

करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. जिसमें उन्होंने बताया है कि वो ‘धुरंधर 2‘ अब तक क्यों नहीं देख पाए. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें इस फिल्म का फोमो हो रहा है. करण ने अपनी स्टोरी में लिखा कि, ‘मैं एक ऐसी जगह पर शूटिंग कर रहा हूं जहां सिनेमाघर नहीं हैं और मुझे FOMO हो रहा है! धुरंधर देखने का FOMO. मैं इसे देखने के लिए बेताब हूं.’

Karan Johar On Dhurandhar 2: फिल्म को मिल रहे समर्थन पर है गर्व

Karan Johar On Dhurandhar 2
Karan Johar On Dhurandhar 2 (Source: Social Media)

इसके आगे अपनी बात जारी रखते हुए करण ने फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन पर भी अपना रिएक्शन दिया और लिखा कि, ‘मुझे अपनी फैटरनिटी के कई मेंबर्स के ऊपर बहुत गर्व महसूस हो रहा है जो इसका समर्थन कर रहे हैं और इतना प्यार दे रहे हैं. एक भारतीय फिल्म के लिए इतना प्यार देखकर बहुत अच्छा लग रहा है’. इस पोस्ट में उन्होंने आदित्य धर, रणवीर सिंह और जियो स्टूडियोज को टैग भी किया है.

Karan Johar On Dhurandhar 2: इन स्टार्स ने भी की फिल्म की तारीफ

Karan Johar On Dhurandhar 2
Karan Johar On Dhurandhar 2 (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण जौहर से पहले अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, अल्लू अर्जुन, एसएस राजामौली जैसे कई एक्टर्स और फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म की तारीफ की है. तो वहीं इस फिल्म को दुनियाभर में भी बहुत सारा प्यार मिल रहा है, ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई है.

रिलीज के साथ ही इसनें कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. लगातार चौथे दिन भी इसकी कमाई का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है और हो सकता है कि आने वाले समय में ये इतहास रच दे. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म अपने पहले पार्ट के रिकॉर्ड को बीट कर पाती है या नहीं.

Read More: Dhurandhar 2 ने चौथे दिन भी ट्रेड एनालिस्ट को चौंकाया, 2:30 बजे तक कर डाली धमाकेदार कमाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।