Dhurandhar 2 Live Box Office: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2‘ ने रिलीज होने के बाद से ही लोगों को अपना दिवाना बना दिया है. खासकर इस फिल्म की कहानी और क्लाइमैक्स फैंस को बेहद ही पसंद आ रहा है. फिल्म ने तीन दिन में ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है. फिल्म के शोज भी हाउसफुल जा रहे हैं, हर तरफ फिल्ममेकर आदित्य धर की तारीफ हो रही है. तो चलिए ऐसे में एक नजर डालते हैं फिल्म के लाइव बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

धुरंधर 2 को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही फिल्म को लिखा भी है. फिल्म में संजय दत्त चौधरी असलम के रोल में नजर आ रहे हैं, तो वहीं अर्जुन रामपाल ने फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार निभाया है. फिल्म में आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स भी अहम रोल में हैं. लेकिन रणवीर सिंह ने पूरी फिल्म में ऑन स्क्रीन होकर हमजा के कैरेक्टर में अलग सी जान फूंक दी है. तो आपको बतातें हैं कि दिन के हिसाब से इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है.
पेड प्रिव्यू का दिन 43 करोड़ 64.8 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ
पहला दिन 102.55 करोड़ 67.8 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ
दूसरा दिन 80.72 करोड़ 62. 6 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ
तीसरा दिन 113 करोड़ 81.6 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ
चौथा दिन 30.72 करोड़ (11 बजे तक) 77.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ
टोटल 369.99 करोड़

ये फिल्म दिसंबर 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. धुरंधर में रणवीर सिंह ने हमजा का रोल बाखूबी निभाया था, जो कि एक इंडियन स्पाई है. वहीं फिल्म में अक्षय खन्ना रहमान डकैत बने थे. अक्षय खन्ना ने फिल्म की पूरी लाइमलाइट ही चुरा ली थी और उनके एंट्री सॉन्ग पर डांस परफॉर्मेंस ने तो मानों अलग ही जलवा बिखेरा था. लेकिन सेकंड पार्ट में रणवीर सिंह हमजा के रोल में हैं. इसी के साथ उनकी कहानी फ्लैशबैक में भी चलती है, जहां पर वो असली पहचान जसकीरत सिंह रांघी के रोल में दिखाई देते हैं.
Dhurandhar 2 Live Box Office: धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म में बताया गया है कि जसकीरत सिंह रांघी किस तरह हमजा बना. फिल्म में संजय दत्त और राकेश बेदी ने तो कमाल ही कर दिया. उनकी कॉमिक टाइमिंग भी जबरदस्त थी, धुरंधर के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म अपने पहले पार्ट के रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं.
Read More: Dhurandhar 2 ने तोड़ा 113 साल के हिंदी सिनेमा का रिकॉर्ड, साउथ इंडस्ट्री की इन फिल्मों ने टेके घुटने


Download Android App
Download iOS App




