एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत के साथ हुई थप्पड़ वाली घटना की ज्यादातर लोगो ने निंदा की। वहीं, कई सेलेब्स भी अभिनेत्री के सपोर्ट में आए। अब इस मामले पर करण जौहर ने रिएक्ट किया है। इस मामले में करण जौहर की प्रतिक्रिया ध्यान खींचने वाली है क्योंकि दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है।
अभिनेत्री से नेता बनीं मंडी सांसद कंगना रनौत थप्पड़ मामले में करण जौहर की प्रतिक्रिया ध्यान खींचने वाली है क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसअफ की एक महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। कंगना ने खुद भी इस पर रिएक्टर किया और अपने साथ हुआ पूरा मामला साझा किया। राजनीति से लेकर बॉलीवुड के सितारे इस घटना पर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों ने सीआईएसएफ जवान का पक्ष लिया तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया और हिंसा को गलत ठहराया है।
करण जौहर ने दिया कंगना रनौत का साथ
करण जौहर की फिल्म किल रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। 12 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करण जौहर भी मौजूद रहे। जहां उनसे कंगना रनौत के थप्पड़ वाले मैटर पर सवाल किया गया। करण ने भी ऐसा जवाब दिया कि सुनते ही लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। करण जौहर ने कहा, “मैं किसी भी तरह की हिंसा को सपोर्ट नहीं करता हूं, चाहे वो मौखिक या फिर शारीरिक हो।”
View this post on Instagram
कंगना और करण का पंगा
कंगना रनौत अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा उन्होंने ही उठाया था। यहां तक कि कंगना रनौत ने खुले तौर पर करण जौहर पर निशाना भी साधा और नेपोटिज्म के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने फिल्ममेकर को मूवी माफिया जैसे नाम भी दिए। करण जौहर भी बिना किसी का नाम लिए नेपोटिज्म के आरोपों पर अपना पक्ष रखते आए हैं। ऐसे में कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर करण जौहर की प्रतिक्रिया चर्चा बटोर रही है।
थप्पड़ कांड का जानें पूरा मामला
कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला सीआईएसअफ जवान का नाम कुलविंदर कौर है। कुलविंदर कौर ने कंगना के साथ बदसलूकी करने की बात स्वीकार की। ये मामला किसान आंदोलन पर दिए गए कंगना रनौत के बयान के चलते हुआ। सीआईएसअफ जवान का कहना है कि वो कंगना के बयान से नाराज थी, क्योंकि उसकी मां किसान आंदोलन का हिस्सा थीं। कंगना ने भी अपने रिएक्शन वीडियो में बताया था कि किसान आंदोलन पर उनके बयान के चलते ही उन्हें महिला ने थप्पड़ मारा।


Download Android App
Download iOS App




