करण जौहर ने किया खुलासा ये बॉलीवुड अभिनेत्री भी अक्षय कुमार पर फ़िदा थी पर नहीं बनी बात

Summary :

करण जौहर ने किया खुलासा तो काजोल ने कहा कि एक वक्त पर अजय देवगन उनका क्रश नहीं थे। बल्कि वह अक्षय कुमार को लाइक करती थीं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक माने जाते है जिन पर लाखों फीमेल फैंस आज भी फ़िदा है। 90 के दशक मे अक्षय कुमार का अफेयर कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ रहा और अब एक और एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है की उन्हें भी अक्षय पर क्रश था।

करण जौहर - काजोल

जी हाँ हम बात कर रहे है बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की जो अब अजय देवगन की पत्नी है और मैरिड लाइफ के साथ साथ बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी कर रही है।काजोल ने खुलासा किया है की एक समय था जब ये भी अक्षय पर फ़िदा थी।

करण जौहर - काजोल

हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंची काजोल और करण जौहर पहुंचे हुए थे। इस दौरान कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में काजोल से उनके क्रश के बारे में सवाल किया तो काजोल ने कहा कि एक वक्त पर अजय देवगन उनका क्रश नहीं थे। बल्कि वह अक्षय कुमार को लाइक करती थीं।

करण जौहर - काजोल

काजोल का यह सीक्रेट बाहर आते ही पहले तो दर्शक चौके पर फिर वे तालियां बजाकर ठहाके लगाने लगे। इस दौरान करण जौहर ने कहा कि जब काजोल से उनकी गहरी दोस्ती नहीं थी तब एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान और काजोल की नजरें अक्षय कुमार को ढूंढ रही थीं। उन्होंने कहा कि यह बात वह उस प्रीमियर में नोटिस कर ली थी। कपिल के शो पर काजोल और करण जौहर ने खूब मस्ती मजाक किया।

करण जौहर - काजोल

काजोल और अक्षय कुमार की जोड़ ने 90 के दशक में धमाल मचाया हुआ था। वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म ये दिल्लगी में काजोल और अक्षय कुमार एक साथ दिखे थे। इस फिल्म को काफी सराहा गया था और यह बहुत लोकप्रिय फिल्म साबित हुई थी।

करण जौहर - काजोल

काजोल को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है जो खुलकर अपनी बात फैंस के साथ शेयर करती है। अब उनकी बात से भले ही अजय देवगन थोड़ा चिढ़े पर काजोल सबसे ज्यादा प्यार उनसे ही करती हगाई ये पूरी दुनिया जानती है।

करण जौहर - काजोल

कन्हैया कुमार के चुनाव लड़ने पर भिड़े अनुपम खेर और स्वरा भास्कर, छिड़ा ट्विटर युद्ध

Desk Team