रणवीर सिंह को लेकर करण जौहर के विचार – एक्टर रणवीर में नहीं हीरो वाली बात

Summary :

रणवीर सिंह को लेकर करण जौहर के विचार शुरु कुछ अलग थे। करण को रणवीर में हीरो वाली बात नहीं नजर आती थी।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के सफल स्टार में एक माने जाते हैं। ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘83’  को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेट पर बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणवीर आज भले ही सफलता की कहानी लिख रहे हो लेकिन फेमस फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर को लगता था कि रणवीर फिल्मों के लिए फिट नहीं हैं।  हालांकि करण ने उसके बाद रणवीर की तारीफ भी की थी। 
दरअसल फिल्म कंपेनियन की टेप कास्ट सीरीज में रणवीर के साथ ही बातचीत के दौरान करण जौहर ने कहा था, ‘ये ऐसा वक्त है, जब एक्टर्स की तारीफ की जा रही हैं। जब मैंने करीब दस साल पहले रणवीर सिंह को देखा था, तो मुझे लगा था- ये बिलकुल भी फिल्म स्टार जैसा नहीं दिखता है, इसे फिल्मों में नहीं होना चाहिए।’
 बातचीत के दौरान करण जौहर ने आगे कहा था, ‘लेकिन जब मैंने इसकी परफॉर्मेंस देखी तो मैंने कहा- ये लड़का सुपरस्टार है। ये एक्टिंग कर सकता है। ये अभिनेताओं का वक्त है, सुपरस्टार्स का नहीं, ऐसा मेरा मानना है।’ करण ने ये भी कहा था कि शानदार बॉडी बेकार है, अगर आप एक्टिंग नहीं सकते हैं। बता दें कि करण जौहर ने ये बात साल 2019 में कही थी।
बात रणवीर के वर्कफ्रंट की करें तो वे फिल्म 83 में जल्दी ही नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे। वहीं फिल्म जयेशभाई जोरदार और सूर्यवंशी भी रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। हालांकि सूर्यवंशी में रणवीर का कैमियो होगा। इसके अलावा रणवीर सिंह निर्देशक शंकर की साथ भी नजर आएंगे।

Desk Team