बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। ये दोनों शेरशाह में साथ नज़र आने वाले है और अब इस फिल्म के प्रोड्यूसर यानी करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म शेरशाह के दो नए पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को इस फिल्म में देखने के लिए बेताब बैठे दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। ये फिल्म 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,” कैप्टन विक्रम बत्रा की अनकही कहानी बड़े पर्दे पर दिखाए जाने के लिए तैयार है। हम उनकी जर्नी को दिखाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। शेरशाह 2 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी नजर आएंगे।”
दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कियारा लास्ट फिल्म इंदु की जवानी में नजर आई थीं। इसके बाद वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया में नजर आने वाली हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अपकमिंग फिल्म मिशन मंजू और फिल्म थैंक गॉड में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App





