बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत दूसरों पर बयानबाज़ी करने और अपने ऊपर लगे सभी इल्ज़ामो पर करारा जवाब देने के लिए मशहूर हैं। कंगना अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा बोल देती है जो सुर्खियों में छा जाता है। कंगना को पता है की कैसे सबका ध्यान अपनी और खींचना है और कैसे लोगो पर निशाने साधने है। ऐसे में अब कंगना रनौत ने मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पानसे की अपमानजनक टिप्पणी पर अपना रिएक्शन दिया है।
दरअसल, पानसे ने अपनी टिप्पणी में कंगना रनौत को ‘नाचने-गाने वाली’ कहा था। इस टिप्पणी पर कंगना ने जोरदार जवाब दिया। इस जवाब में कंगना ने कई बॉलीवुड स्टार्स पर भी निशाना साधा है। अब कंगना का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत ने ट्विटर पर लिखा, ये जो भी बेवकूफ हैं, क्या वो ये जानता है कि मैं कोई दीपिका, कैटरीना या आलिया नहीं हूं.. मैं अपनी तरह की केवल एकलौती हूं जिसने आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया, बड़े हीरो (खान / कुमार) की फिल्में करने से इनकार कर दिया, जिसने पूरे बुलीवुडिया गैंग के पुरुषों- महिलाओं को अपने खिलाफ कर लिया। मैं एक राजपूत महिला हूं, मैं हड्डियां तोड़ती हूं।’
उम्मीद के मुताबिक कंगना ने सुखदेव को तो मुंहतोड़ जवाब दिया है, कंगना का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वैसे जब तक एक्ट्रेस ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर निशाना साधा, विवाद कुछ खास नहीं बढ़ा, लेकिन अपने ट्वीट में कटरीना और दीपिका का जिक्र कर एक्ट्रेस ने अलग बवाल खड़ा कर दिया है। वहीं एक्ट्रेस के फैंस उनका बचाव करने में लगे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App

.jpg)




