फिल्ममेकर करण जौहर ने 7 फरवरी साल 2017 में सरोगेसी के जरिये दो बच्चे गोद लिए थे यश और रूही और ये बीते दिनों दो साल के हो गए है। दोनों बच्चों के जन्मदिन पर करण जौहर द्वारा शानदार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां अपने बच्चों के साथ शामिल हुई है।
अब इस जन्मदिन पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ गयी है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। करण जौहर ने इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।
इस जन्मदिन पार्टी में करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही एक जैसे डिज़ाइन के कपड़ों में नजर आ रहे थे बस आउट फिट्स का रंग एक नीला और एक का लाल था।
इस पार्टी में सबसे पहले पहुँचने वाले सेलिब्रिटीज में वरुण धवन थे जिन्होंने इस पार्टी में बच्चों के साथ खूब एन्जॉय किया।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर भी इस पार्टी में अपने दोनों बच्चों मीशा और ज़ायन के साथ पहुंची और इस पार्टी में खूब मस्ती करती दिखी।
View this post on Instagram
How sweet? @shahidkapoor @mira.kapoor #shahidkapoor #mirakapoor #mishakapoor
View this post on Instagram
What a day?? @shahidkapoor @mira.kapoor #mirakapoor #shahidkapoor #mishakapoor #karanjohar
जो सितारे इस बर्थडे पार्टी में नहीं पहुँच पाए उन्होंने सोशल मीडिया पर करण जौहर के दोनों बच्चों के लिए शुभकामना सन्देश भेजे।
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर करण जौहर के दोनों बच्चों के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की और उन्हें जन्मदिन की ढेर साडी शुभकामनाएं दी।नेहा धूपिया ने अपने पोस्ट में लिखा ‘ हैप्पी बर्थडे सबसे प्यारे यश और रूही , में इस जन्मदिन पर नहीं आ पाऊँगी क्योंकि मैं बिजी हूँ पर में वादा करती हु हम जल्द ही मिलेंगे और खूब धमाल मचाएंगे।


Download Android App
Download iOS App








